बॉलीवुड में एक से बढ़कर एक सितारे हुए हैं और कुछ ऐसे भी स्टार्स थे, जिनका दुनिया से अचानक जाने का दुख आज भी है। फिर चाहे वो दिव्या भारती हो, श्रीदेवी हो या ओमपुरी। लोगों के जेहन में आज भी इन सितारों की यादें, बातें और फिल्में तरोताजा है। आज हम ऐसे ही कुछ सितारों के बारे में बात करने जा रहे हैं, जिन्होंने अचानक दुनिया को अलविदा कह दिया। इनके जाने के बाद इनकी अधूरी फिल्में किसी और अभिनेता या अभिनेत्री को पूरी करनी पड़ी थी। तो चलिए जानते हैं कि ऐसे कौन से सितारे थे जिनका अचानक निधन हो गया और उन सेलेब्स के बारे में भी जिन्होंने उनकी जगह फिल्मों में काम किया।