फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bollywood: जैकलीन से लेकर रिया चक्रवर्ती तक, कंगना से पहले कानूनी मामलों में फंस चुकी हैं ये अभिनेत्रियां

Tue, 12 Nov 2024 07:06 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

कंगना रणौत को हाल ही में एमएमपी-एमएलए कोर्ट की तरफ से किसानों के अपमान के मामले में एक नोटिस जारी कर 28 नवंबर तक जवाब देने के लिए कहा गया है। 
विज्ञापन
1 of 6
बॉलीवुड अभिनेत्रियां - फोटो : इंस्टाग्राम
हिमाचल प्रदेश के मंडी क्षेत्र से भाजपा सांसद एवं फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत मुश्किलों में घिरती नजर आ रही हैं। उनके खिलाफ एमपी-एमएलए कोर्ट ने किसानों के अपमान के मामले में नोटिस जारी कर 28 नवंबर को अपना पक्ष रखने को कहा है। उनके खिलाफ यह वाद आगरा के वरिष्ठ अधिवक्ता और राजीव गांधी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रमाशंकर शर्मा ने 11 सितंबर 2024 को दायर किया था। कंगना से पहले कई अभिनेत्रियां भी कानूनी मामलों में फंस चुकी हैं। आइए जानते हैं...
विज्ञापन

2 of 6
जैकलीन फर्नांडीज - फोटो : इंस्टाग्राम @jacquelienefernandez
जैकलीन फर्नांडीज
जैकलीन फर्नांडीज 200 करोड़ की मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपी सुकेश चंद्रशेखर के साथ अपने कथित संबंधों की वजह से अक्सर सुर्खियों में आ जाती हैं। इस मामले में वह कई बार ईडी के दफ्तर के चक्कर काटती हुई नजर भी आ चुकी हैं। 
विज्ञापन

3 of 6
रिया चक्रवर्ती - फोटो : इंस्टाग्राम@rhea_chakraborty
रिया चक्रवर्ती
रिया चक्रवर्ती को सुशांत सिंह की मौत के बाद जेल जाना पड़ा था। उन्हें ड्रग्स केस में गिरफ्तार किया गया था। ईडी ने भी उनसे एक नहीं बल्कि कई बार पूछताछ की थी। बाद में, वह जमानत पर बाहर आ गई थीं। 

4 of 6
ऐश्वर्या राय बच्चन - फोटो : इंस्टाग्राम@aishwaryaraibachchan_arb
ऐश्वर्या राय बच्चन
इस सूची में ऐश्वर्या राय बच्चन का नाम भी शामिल है। 90 के दशक से लेकर अब तक अपनी खूबसूरती से लोगों के दिलों पर राज करने वाली ऐश्वर्या, पनामा पेपर लीक मामले की वजह से सुर्खियों में आ चुकी हैं। उन्हें ईडी की ओर से पूछताछ के लिए बुलाया भी जा चुका है।
विज्ञापन

5 of 6
नीलम कोठारी - फोटो : इंस्टाग्राम
नीलम कोठारी
नीलम कोठारी भी कानूनी चक्करों में फंस चुकी हैं। हम साथ-साथ हैं कि शूटिंग के दौरान हुए काले हिरण के शिकार के मामले में उनका नाम भी सामने आया था, जिसके बाद उन्हें भी मुश्किलों का सामना करना पड़ा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सोनाली बेंद्रे - फोटो : इंस्टाग्राम @iamsonalibendre
सोनाली बेंद्रे
सोनाली बेंद्रे अपने कपड़ों की वजह से एक बार विवादों में घिर गई थीं। एक मैगजीन के लिए कराए गए इस फोटोशूट को लेकर उन पर धार्मिक भावनाएं आहत करने के आरोप लगे थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 27 मार्च, 2001 को इस मामले में उन्हें गिरफ्तार भी कर लिया गया था। हालांकि, बाद में 12 हजार रुपये की रकम चुकाकर वह जमानत पर बाहर आ गई थीं। इसके कुछ समय बाद उन्हें बरी भी कर दिया गया था।
Naga Chaitanya: हैदराबाद के अन्नपूर्णा स्टूडियो में शादी करेंगे नागा चैतन्य और शोभिता धूलिपाला, बताई ये वजह
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें