फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'इंशाअल्लाह' से पहले भी हो चुके हैं सलमान-संजय के मतभेद, कहा था- कोई मच्छर भी फिल्म देखने नहीं गया

Tue, 27 Aug 2019 02:26 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
सलमान खान और संजय लीला भंसाली - फोटो : सोशल मीडिया
सलमान खान और आलिया भट्ट स्टारर फिल्म इंशाअल्लाह सुर्खियों में बनी हुई है। संजय लीला भंसाली द्वारा निर्देशित फिल्म में दर्शक पहली बार बड़े पर्दे पर सलमान और आलिया को एक साथ देखने के लिए उत्साहित थे लेकिन अब ऐसा सुनने को मिल रहा है कि सलमान खान ने फिल्म में काम करने से इनकार कर दिया है। हालांकि ऐसा पहली बार नहीं है जब सलमान खान और संजय लीला भंसाली के बीच किसी फिल्म को लेकर बात न बनी हो।
विज्ञापन

2 of 6
hum dil de chuke sanam
दरअसल इंशाअल्लाह से पहले फिल्म 'खामोशी: द म्यूजिकल' और 'हम दिल दे चुके सनम' को लेकर भी सलमान-संजय के बीच मतभेद हुए थे। फिल्म हम दिल दे चुके सनम में सलमान खान चाहते थे कि अंत में नंदनी (ऐश्वर्या राय बच्चन) उन्हें मिले। लेकिन संजय लीला भंसाली ने फिल्म में किसी भी तरह के बदलाव के लिए मना कर दिया था। ये बात सलमान को बिलकुल पसंद नहीं आई थी।
विज्ञापन

3 of 6
Guzaarish
कुछ ऐसा ही देखने को मिला था संजय लीला भंसाली की फिल्म गुजारिश के साथ। इस फिल्म में संजय पहले सलमान के साथ ऐश्वर्या को कास्ट करना चाहते थे लेकिन बात नहीं बन पाई। इसके बाद संजय ने ऋतिक रोशन के साथ फिल्म बनाई। लेकिन सलमान को ये बात बिलकुल भी पसंद नहीं आई। सलमान ने गुजारिश के लिए एक इवेंट में कहा था- 'अरे उसमें तो मक्खी उड़ रही थी, लेकिन कोई मच्छर भी नहीं गया देखने । अरे कोई कुत्ता भी नहीं गया ।'

पढ़ें: हिमेश के बाद क्या सच में रानू मंडल पर मेहरबान हुए सलमान, 55 लाख का घर देने की खबर वायरल

4 of 6
Alia Bhatt, Salman Khan - फोटो : social media
वहीं बात इंशाअल्लाह की करें तो इस बारे में दो अलग अलग बातें सुनने को मिल रही हैं। स्पॉटब्वॉय की एक रिपोर्ट के मुताबिक सलमान इस फिल्म को महज 125 दिन में शूट करके ईद के मौके पर रिलीज करना चाहते थे। लेकिन संजय के मुताबिक फिल्म के शूट में 8 महीने का वक्त लगेगा। इसके साथ ही ये भी कहा जा रहा है कि फिल्म में सलमान का ज्यादा दखल संजय को पसंद नहीं आया। जिसके चलते फिल्म को बंद डिब्बे में डाल दिया गया है।

पढ़ें: 'इंशाअल्लाह' बंद होने की घोषणा के बाद आया सलमान का बयान, 'भंसाली फिल्म के साथ गद्दारी नहीं कर सकते'
विज्ञापन

5 of 6
सलमान खान - फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला
एक तरफ कहा जा रहा है कि चूंकि फिल्म ईद पर रिलीज नहीं पाएगी इस वजह से सलमान ने फिल्म छोड़ दी है तो वहीं दूसरी ओर कहा जा रहा है कि सलमान के पास 125 दिन से ज्यादा की शूटिंग डेट्स इंशाअल्लाह के लिए नहीं हैं और वो दूसरे प्रोजेक्ट्स को अपनी तारीखें दे चुके हैं।

पढ़ें: सलमान खान का 30 साल पुराना वीडियो वायरल, इस फिल्म के लिए ऐसे दिया था स्क्रीन टेस्ट
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Salman Khan station master look Bigg Boss 13 promo - फोटो : instagram
बात सलमान खान के बाकी प्रोजेक्ट्स की करें तो फिलहाल वो सुपरहिट फिल्म दबंग सीरीज के तीसरे पार्ट दबंग 3 की शूटिंग में बिजी हैं। इस फिल्म में वो महेशा मांजरेकर की बेटी सई मांजरेकर को लॉन्च कर रहे हैं। फिल्म के अलावा बिग बॉस के अगले सीजन का ऐलान भी सलमान ने कर दिया है। सलमान का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

पढ़ें: माफी मांगने के बाद भी मीका को मिली पाकिस्तान में गाने की सजा, अब सलमान के कॉन्सर्ट में 'नो एंट्री'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें