फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इमरान-अहान से पहले बीएसएफ ऑफिसर के किरदारों में नजर आए कई अभिनेता, सनी देओल ने जीता सभी का दिल

Sun, 20 Apr 2025 08:32 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

BSF Officer: बॉलीवुड की फिल्मों में देशभक्ति और सैनिकों की बहादुरी की कहानियां हमेशा दर्शकों का दिल जीतती आई हैं। कई अभिनेताओं ने सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों के किरदार निभाकर पर्दे पर उनकी वीरता को जीवंत किया है। आइए, जानते हैं उन सितारों के बारे में जिन्होंने बीएसएफ जवानों की भूमिका में दर्शकों का दिल जीता।
 
विज्ञापन
1 of 6
फिल्म बॉर्डर - सनी देओल - फोटो : एक्स
बीएसएफ जवानों के किरदार में चमके बॉलीवुड के कई सितारे आज भी अपने किरदारों की वजह से दर्शकों के दिलों में अपनी खास जगह रखते हैं। हाल ही में इमरान हाशमी की फिल्म ग्राउंड जीरो और बॉर्डर 2 में अहान शेट्टी के किरदार को लेकर खुलासा हुआ कि वह भी अपनी फिल्मों में बीएसएफ जवान की भूमिका में नजर आएंगे। वहीं इन दोनों अभिनेताओं से पहले भी कई बॉलीवुड अभिनेता बीएसएफ जवान की भूमिका निभा चुके हैं।  
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
फिल्म बॉर्डर - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्मों में अभिनेताओं ने निभाए BSF जवान के किरदार
इन अभिनेताओं ने न केवल बीएसएफ जवानों की वीरता को पर्दे पर दिखाया, बल्कि दर्शकों के बीच उनके प्रति सम्मान भी बढ़ाया। इन फिल्मों के जरिए बीएसएफ के जवानों की मेहनत और बलिदान की कहानियां हर घर तक पहुंचीं। बीएसएफ जवान देश की सीमाओं की सुरक्षा के लिए दिन-रात मेहनत करते हैं। इन सितारों की फिल्में हमें उनके योगदान को और करीब से समझने का मौका देती हैं। आइए जानते हैं किन अभिनेताओं ने अब तक फिल्मों में बीएसएफ अफसर की भूमिका निभाई है।
 
विज्ञापन

3 of 6
फिल्म 'बॉर्डर' में सनी देओल ने निभाया था मेजर कुलदीप सिंह चांदपुरी का किरदार - फोटो : इंस्टाग्राम@iamsunnydeol
सनी देओल
फिल्म 'बॉर्डर' में सनी देओल ने मेजर कुलदीप सिंह चांदपुरी का किरदार निभाया, जो बीएसएफ और सेना के साथ मिलकर लोंगेवाला पोस्ट की रक्षा करते हैं। सनी की दमदार डायलॉग डिलीवरी और जोश ने इस किरदार को अमर कर दिया। 

यह भी पढ़ें:
Ujjwal Nikam Biopic: आमिर खान नहीं, अब यह अभिनेता निभाएगा उज्ज्वल निकम की भूमिका, दिनेश लेकर आ रहे हैं बायोपिक
 

4 of 6
बॉर्डर में सुनील शेट्टी ने बीएसएफ के कैप्टन भैरव सिंह राठौड़ का किरदार निभाया था - फोटो : इंस्टाग्राम @suniel.shetty
सुनील शेट्टी
1997 में रिलीज हुई फिल्म 'बॉर्डर' में सुनील शेट्टी ने बीएसएफ के कैप्टन भैरव सिंह राठौड़ का किरदार निभाया। यह किरदार 1971 के भारत-पाक युद्ध में लोंगेवाला की लड़ाई पर आधारित था। सुनील की दमदार एक्टिंग ने इस रोल को यादगार बना दिया। असल जिंदगी में भैरव सिंह राठौड़ को उनकी बहादुरी के लिए कई सम्मान मिले थे।

यह भी पढ़ें:
Mahesh Babu: महेश बाबू ने अपनी अम्मा की जयंती पर दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि, लिखा- शब्दों से ज्यादा आपकी याद...
 
विज्ञापन

5 of 6
इमरान हाशमी - फोटो : इंस्टाग्राम@therealemraan
इमरान हाशमी
इमरान हाशमी का नाम भी इस लिस्ट में जुड़ने वाला है क्योंकि वह जल्द ही अपनी आने वाली फिल्म 'ग्राउंड जीरो' में बीएसएफ जवान की भूमिका में नजर आएंगे। इस फिल्म को बीएसएफ जवानों को समर्पित बताया जा रहा है। इमरान ने कहा कि यह एक सच्ची घटना पर आधारित कहानी है, जिसे निभाना उनके लिए बड़ी जिम्मेदारी है। 

यह भी पढ़ें:
Kubera Poyiraa Mama: कुबेर के गाने 'पोइरा मामा' से शुरू हुआ फिल्म का प्रमोशन, धनुष ने तेलुगु गाने को दी आवाज
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
अहान शेट्टी - फोटो : इंस्टाग्राम@ ahan.shetty
अहान शेट्टी
इमरान के अवाला अहान शेट्टी का नाम भी इस लिस्ट में जुड़ जाएगा। अहान शेट्टी 'बॉर्डर 2' में एक बीएसएफ जवान की भूमिका में नजर आएंगे। अहान ने इंस्टाग्राम पर लिखा, ''बॉर्डर एक फिल्म से कहीं बढ़कर है - यह एक विरासत है, एक भावना है, और एक सपना सच हुआ है। विडंबना यह है कि जीवन कैसे काम करता है - बॉर्डर के साथ मेरी यात्रा 29 साल पहले शुरू हुई थी, जब मां मेरे गर्भवती होने के दौरान सेट पर पिताजी से मिलने आई थीं।''

यह भी पढ़ें:
Game Changer: 'गेम चेंजर' का होगा वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर, जानिए कब छोटे पर्दे पर देख सकेंगे राम चरण की फिल्म..
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें