फिल्म के बारे में जानकारी देते अभिनेता नाना पाटेकर साथ में सिमरत काैर और उत्कर्ष शर्मा।
- फोटो : अमर उजाला
ओटीटी पर लोगों ने फिल्म को किया पसंद
'वनवास' ने ओटीटी प्लेटफॉर्म पर अच्छा प्रदर्शन किया और दर्शकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली। उत्कर्ष ने माना कि ओटीटी पर स्क्रीन की कोई टक्कर नहीं होती, जिससे फिल्म को नया दर्शक वर्ग मिला। फिर भी उन्हें थिएटर में दर्शकों की तालियां और हंसी सुनने की कमी खली। उन्होंने कहा, "थिएटर की एनर्जी अलग होती है। ओटीटी पर फिल्म देखना वर्क-फ्रॉम-होम जैसा है, लेकिन दर्शकों का लाइव रिएक्शन मजेदार होता है।"