फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अरबाज ही नहीं मलाइका भी तलाक को लेकर कर चुकीं ये 7 खुलासे, हैरान रह गए थे फैंस

Tue, 23 Jul 2019 07:17 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
Malaika Arora Arbaaz Khan - फोटो : twitter
अरबाज खान (Arbaaz Khan) ने मलाइका (Malaika Arora) से तलाक के 2 साल बाद हाल ही में चुप्पी तोड़ी। अरबाज ने इंटरव्यू में मलाइका और अपने रिश्ते पर बात की। अरबाज ने कहा- 'हमने साथ में कई साल एक साथ बिताए और कई यादें शेयर कीं। हमारा एक बच्चा भी है इसलिए हम एक दूसरे की इज्जत करते हैं। हमारे बीच कुछ तो ऐसा था जो काम नहीं कर पाया और हमने अलग होने का फैसला किया।' अरबाज से पहले मलाइका भी तलाक से जुड़े कई खुलासे कर चुकी हैं। जानिए मलाइका के 7 खुलासे जो उन्होंने अरबाज को लेकर किए थे। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 8
Malaika Arora Arbaaz Khan - फोटो : file photo
तलाक से पहले काफी बेचैन थी
मलाइका अरोड़ा करीना कपूर खान के चैट शो 'वॉट वूमन वांट' में बतौर मेहमान गई थीं। इस रेडियो शो में मलाइका ने करीना ने कई खुलासे किए थे। मलाइका ने करीना से अपने और अरबाज से तलाक से एक दिन पहले किस बेचैनी में रात बीती थी उसके बारे में भी बताया। मलाइका अरोड़ा ने कहा - 'तलाक की कोर्ट में सुनवाई से पहले एक रात मैं अपने परिवार के साथ बैठी थी। सबने मुझसे कहा, एक बार फिर से फैसले पर सोच लो अगर यह तुम्हारा आखिरी फैसला है तो गर्व है। तुम एक स्ट्रॉग महिला हो।' 
विज्ञापन

3 of 8
Malaika Arora Arbaaz Khan - फोटो : file photo
तलाक को लेकर परिवार का ऐसा था रिएक्शन
मलाइका ने कहा - 'जब मैंने पहली बार परिवार और दोस्तों को तलाक के बारे में बताया था तब सब ने दोबारा सोचने को कहा था। सब मेरी परवाह करते हैं। कोई मुझसे यह नहीं कहेगा हां जाओ कर लो।'

4 of 8
Arbaaz Khan Malaika Arora - फोटो : twitter
तलाक के बाद क्या दोबारा प्यार हो सकता है
चैट शो में करीना ने मलाइका से पूछा रिश्ता टूटने के बाद क्या किसी से रिश्ता दोबारा जुड़ सकता है? इस पर मलाइका ने कहा रिश्ते के खत्म होने के बाद आगे बढ़ना जरूरी है। आपको स्पेस मिलता है और किसी से अपना बेड शेयर नहीं करना पड़ता। 
विज्ञापन

5 of 8
अरबाज खान - फोटो : सोशल मीडिया
तलाक के बाद क्या बदला
मलाइका अरोड़ा ने कहा - 'तलाक के बाद उनसे किसी ने भी अलग बर्ताव नहीं किया। लोगों की आंखों में सवाल जरूर थे कि आखिर उन्होंने ऐसा क्यों किया? यह बात हालांकि मुझे पसंद आई। इसके साथ ही मलाइका ने कहा तलाक का फैसला काफी मुश्किल होता है। खासतौर पर महिलाओं के लिए।' 
विज्ञापन

6 of 8
Arbaaz Khan, Malaika Arora - फोटो : social media
आसानी से निकल जाते हैं पुरुष
'तलाक के बाद चीजें बदलती हैं और समाज का सामना करना पड़ता है। इन सब चीजों से महिलाओं की अपेक्षा पुरुष आसानी से निकल जाते हैं। मैं पुरुषों पर किसी भी तरह का कोई आरोप नहीं लगा रही लेकिन यह सच है। इस शादी में मैं और अरबाज दोनों की खुश नहीं थे और इसका असर परिवार के बाकी सदस्यों पर पड़ रहा था।' 
विज्ञापन

7 of 8
Malaika Arora Arbaaz Khan - फोटो : file photo
मैं और अरबाज कभी दोस्त नहीं बन सकते
जब मलाइका से तलाक के बाद दोस्ती के रिश्ते पर सवाल पूछा गया तो मलाइका ने बिंदास होकर अपनी बात कही। मलाइका ने कहा 'बच्चों की वजह से आपका रिश्ता नॉर्मल हो सकता है लेकिन कभी दोस्त नहीं बन सकते। हम लोग अच्छे दोस्त नहीं है लेकिन रिश्ता नॉर्मल जरूर है।' 
विज्ञापन

8 of 8
Malaika Arora Arbaaz Khan - फोटो : file photo
तलाक के बाद बेटे का पहला रिएक्शन
मलाइका ने करीना कपूर खान से बात करते हुए कहा - 'अरहान ने यह स्वीकार कर लिया है। वह अपने पेरेंट्स में बदलाव देख सकता है। जब मेरा और अरबाज का तलाक हुआ तो अरहान ने मुझसे कहा कि आप बहुत खुश दिख रही हैं।' 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें