फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साउथ की ये पांच अभिनेत्रियां हैं बला की खूबसूरत, बॉलीवुड में भी चलता है सिक्का

Sun, 08 Dec 2019 02:57 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
अनुष्का शेट्टी, तमन्ना भाटिया, श्रिया सरन - फोटो : Social Media
जिस तरह से बॉलीवुड का सिक्का हर जगह चलता है। उसी तरह से साउथ फिल्म इंडस्ट्री का भी बोलबाला है। बॉलीवुड की अभिनेत्रियों की खूबसूरती के चर्चे तो दुनियाभर में आम हैं। हालांकि साउथ फिल्म इंडस्ट्री की अभिनेत्रियां भी कुछ कम नहीं हैं। ये अभिनेत्रियां अपनी खूबसूरती के लिए सिर्फ साउथ ही नहीं बल्कि देशभर में जानी जाती हैं। इनमें से कुछ अभिनेत्रियां बॉलीवुड में भी खूब नाम कमा रही हैं। वैसे तो साउथ की लगभग सभी अभिनेत्री खूबसूरती में एक से बढ़कर एक हैं, लेकिन यहां हम आपको पांच ऐसी अभिनेत्रियां के बारे में बताएंगे जिनका सिक्का बॉलीवुड में भी चलता है।
विज्ञापन

2 of 6
Anushka Shetty
अनुष्का शेट्टी
दक्षिण भारतीय फिल्मों की खूबसूरत अभिनेत्रियों का जब भी जिक्र होता है तो उसमें सबसे पहला नाम अनुष्का शेट्टी का ही होता है। अनुष्का ने अपने फिल्मी सफर की शुरुआत साल 2005 में की थी। कम समय में ही अनुष्का एक बड़ा नाम बन गई हैं। हालांकि अनुष्का ने अब तक हिन्दी सिनेमा में हाथ नहीं आजमाया है। लेकिन फिर भी उनकी खूबसूरती के चर्चे पूरे बॉलीवुड में हैं।
विज्ञापन

3 of 6
काजल
काजल अग्रवाल
अभिनेत्री काजल अग्रवाल भी यूं तो दक्षिण भारतीय फिल्मों का जाना-माना नाम है। इन्होंने भी करियर की शुरुआत हिन्दी फिल्म इंडस्ट्री से ही की थी। हालांकि इन्हें भी पहचान साउथ फिल्म इंडस्ट्री से ही मिली। काजल को अक्सर सादे कपड़े और कम मेकइप में ही देखा जाता है। जिसमें उनकी खूबसूरती और भी निखरकर आती है।

4 of 6
Shriya Saran
श्रिया सरन
श्रिया सरन ने फिल्म इंडस्ट्री में साल 2001 में कदम रखा था। श्रिया की खूबसूरती ने इस दौरान उनकी और सभी का ध्यान आकर्षित किया था। तभी से उनकी खूबसूरती के चर्चे होते रहते हैं। श्रिया ने तमिल-तेलुगू के अलावा हिन्दी और अंग्रेजी सिनेमा में भी नाम कमाया है।
विज्ञापन

5 of 6
Taapsee Pannu - फोटो : social media
तापसी पन्नू
तापसी पन्नू दक्षिण भारतीय फिल्म इंडस्ट्री का जितना बड़ा नाम है, उतना ही बड़ा नाम उन्होंने हिन्दी सिनेमा में भी कमाया है। तापसी ने साल 2010 में दक्षिण भारतीय इंडस्ट्री में कदम रखा इसके बाद साल 2013 में ही हिन्दी सिनेमा में भी शुरुआत की। तापसी ने कम समय में ही अपना सिक्का बॉलीवुड और टॉलीवुड में जमाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Tamannaah - फोटो : file photo
तमन्ना भाटिया
अभिनेत्री तमन्ना भाटिया साउथ फिल्म इंडस्ट्री की सबसे खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक हैं। तमन्ना की खूबसूरती के चर्चे टॉलीवुड से लेकर बॉलीवुड तक हैं। तमन्ना ने अपनी फिल्मी सफर की शुरुआत साल 2005 में फिल्म 'चांद सा रौशन चेहरा' से की थी। इस फिल्म ने कोई कमाल नहीं दिखाया तो तमन्ना ने दक्षिण बारत की ओर रुख कर लिया। साल 2013 में तमन्ना एक बार फिर से बॉलीवुड में वापस आईं। तमन्ना ने नाम दक्षिण भारत फिल्मों से ही कमाया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें