फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत की सबसे ज्यादा कमाऊ फिल्म बनी 'दंगल', 'बाहुबली' भी रह गई पीछे

Tue, 26 Sep 2017 11:36 AM IST
amarujala.com- Presented by: कुशमिता राणा
विज्ञापन
1 of 5
dangal
आमिर खान की फिल्म 'दंगल' विदेशों में कमाई के रिकॉर्ड धुआं करती नजर आ रही है। चीन के बाद हॉन्ग कॉन्ग में रिलीज हुई इस फिल्म को दर्शक जबरदस्त रिस्पॉन्स दे रहे हैं। 'दंगल' को हॉन्ग कॉन्ग में रिलीज हुए चार हफ्ते पूरे हो चुके हैं।

 
विज्ञापन

2 of 5
Dangal
चार हफ्तों में इस फिल्म ने 21 करोड़ रुपए कमा लिए है। हालांकि मेकर्स को अभी भी उम्मीद है फिल्म पांचवे हफ्ते में और ज्यादा कमाई करने वाली है। मजेदार बात ये है कि ये रिकॉर्ड आमिर खान ने अपनी ही फिल्म को तोड़ कर बनाया है।

 
विज्ञापन

3 of 5
दंगल
हॉन्ग कॉन्ग में इस फिल्म ने पीछे किया है 'पीके' को। अब यह वहां की सबसे बड़ी हिट भारतीय फिल्म है। बता दें कि 'दंगल' की कुल कमाई में चीन का खास योगदान रहा। आमिर खान की इस फिल्म ने चीन में 55 दिन भी ज्यादा वक्त सिनेमाघरों में गुजारा।

पढ़ें- 'बाहुबली' को पछाड़ ऑस्कर में पहुंची 'न्यूटन' तो राजामौली ने दिया बड़ा बयान

 

4 of 5
Dangal
चीन में ही इसकी कमाई 1050 करोड़ के पार रही। ताइवान से इसे 42 करोड़ रुपए मिले हैं। अगर दूसरे देशों से मिली कमाई भी जोड़ ली जाए तो आंकड़ा 1480 करोड़ रुपए हो जाएगा। भारत में इसने 387.39 करोड़ रुपए कमाए थे। इस तरह इसकी कुल कमाई है 1893 करोड़ रुपए है।

पढ़ें- जिम में कसरत करते नजर आए कपिल शर्मा, वीडियो शेयर कर बताया कब करेंगे वापसी

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
विदेश में 1000 करोड़ रुपए से ज्यादा कमाने वाली यह पहली भारतीय फिल्म बनी। आपको बता दें कि आमिर की फिल्म ने चीन में भारतीय बॉक्स ऑफिस से ज्यादा कमाई की है। 5 मई को चीन में 7000 स्क्रीन्स पर इसे रिलीज किया गया था। बताते चलें कि इससे पहले हॉन्ग कॉन्ग से किसी हिंदी फिल्म के ऐसे आंकड़े नहीं मिले हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें