साउथ सुपरस्टार विजय इन दिनों अपनी फिल्म बीस्ट (हिंदी में रॉ) को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म के ट्रेलर रिलीज के बाद से ही फैंस बेसब्री से इस फिल्म का इंजतार कर रहे थे। हालांकि, बीते हफ्ते रिलीज हुई यह फिल्म दर्शकों की उम्मीदों पर खरी नहीं उतर पाई। केजीएफ 2 के साथ रिलीज हुई यह फिल्म कन्नड़ सुपरस्टार यश की फिल्म को कुछ खास टक्कर नहीं दे पा रही है। दोनों फिल्मों के कारोबार को देख कहा जा सकता विजय की यह फिल्म केजीएफ 2 से पिछड़ती जा रही है।