बीस्ट
- फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म ने पहले दिन तो दर्शकों को अपनी ओर आकर्षित कर लिया, लेकिन फिर रॉकी भाई उर्फ यश की केजीएफ 2 की आंधी में फिल्म कहीं खो सी गई। हिंदी बेल्ट में यह फिल्म कुछ खास कमाल नहीं पाई। हालांकि, विजय की यह फिल्म अपने घरेलू बाजार में अच्छा प्रदर्शन कर रही है। इसी क्रम में अपनी रिलीज के पहले सोमवार को हुई फिल्म की कमाई की बात करें तो बीस्ट ने छठे दिन दुनियाभर में कुल 12 करोड़ की कमाई की।