मिलिंद सोमन
- फोटो : सोशल मीडिया
ये डाइट करते हैं फॉलो
मिलिंद सोमन अपने दिन की शुरुआत 500 मिलीलीटर पानी पीकर करते हैं। इसके बाद वह सुबह 10 बजे नाश्ते में नट्स, पपीता, तरबूज, खरबूज के साथ सीजनल फ्रूट जैसे आम लेते हैं।
इसके बाद वह 2 बजे लंच करते हैं। इसमें चावल और दाल की खिचड़ी, स्थानीय और मौसमी सब्जियां होती हैं, जिसके साथ वह दो चम्मच घी लेते हैं। इसके अलावा कभी-कभी वह सब्जी और दाल के साथ छह रोटी खाते हैं। महीने में एख बार चिकन, मटन या एक अंडा लेना पसंद करते हैं।
शाम 5 बजे वह ब्लैक टी पीना पसंद करते हैं, जिसमें गुड़ होता है। सात बजे वह डिनर में सादा खाना खाते हैं। इसमें वह एक प्लेट सब्जी या भाजी और ज्यादा भूख लगने पर खिचड़ी खाते हैं। इसके अलावा वह नॉन वेज खाना पसंद नहीं करते। वहीं, अगर वह मीठे में कुछ खाते हैं, तो वह गुड़ से ही बना होता है।