तमिल फिल्मों में रजनीकांत और अजीत के बाद सबसे बड़े सितारे बन चुके अभिनेता विजय, जिन्हें प्यार से लोग दलपति विजय कहकर भी बुलाते हैं, की नई फिल्म ‘बीस्ट’ तमिल भाषा में तो अपने शोरगुल के चलते ओपनिंग का एक नया रिकॉर्ड कायम करने में कामयाब रही, लेकिन कुछ फिल्म वितरण की दिक्कतों और कुछ फिल्म की अपनी दिक्कतों के चलते इस फिल्म को देश के दूसरे हिस्सों में अपेक्षित प्यार नहीं मिल सका। फिल्म के हिंदी संस्करण की ओपनिंग काफी खराब रही है और इसके चलते अभिनेता विजय की पैन इंडिया बनने फिल्म ‘मास्टर’ के बाद ये दूसरी कोशिश विफल रही है।