बीसीसीआई के वर्तमान अध्यक्ष और भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली के जीवन पर बायोपिक बनने जा रही है। लव फिल्म्स के बैनर तले ये फिल्म बनाई जाएगी। खुद सौरव गांगुली ने टि्वटर पर इसको लेकर ऐलान किया है और निर्देशक लव रंजन ने इस पर दादा को शुक्रिया अदा किया है। इस ऐलान के बाद टि्वटर पर फैन्स जहां एक दम खुश हैं, वहीं वो फनी रिएक्शन्स भी दे रहे हैं। इसको लेकर टि्वटर पर एक से एक फनी कमेंट आ रहा है। आइए जानते हैं कि इंटरनेट यूजर्स ने सौरव गांगुली की बायोपिक में किस अभिनेता को लेने की मांग की है?
विज्ञापन
2 of 6
सौरव गांगुली
- फोटो : ट्विटर
इस घोषणा के बाद टि्वटर पर Bhuwantastic नाम के यूजर ने दादा की टीशर्ट लहराते हुए फोटो को पोस्ट करते हुए लिखा है कि सलमान खान को इस बायोपिक में काम करना चाहिए।
विज्ञापन
3 of 6
बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली
- फोटो : ANI
टि्वटर पर कुछ यूजर्स रनबीर कपूर को बायोपिक में लेने की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि सुपरस्टार की फिल्म में सुपरस्टार होना चाहिए।
4 of 6
सौरव गांगुली
- फोटो : social media
सौरव गांगुली की बायोपिक में ऋतिक रोशन के नाम को लेकर भी चर्चा है। ऋतिक के चाहने वाले टि्वटर पर इस बायोपिक के लिए उन्हें परफेक्ट सलेक्शन बता रहे हैं।
विज्ञापन
5 of 6
सौरव गांगुली
- फोटो : social media
ग्रेग चैपल और गांगुली के झगड़ो को लेकर पूरी क्रिकेट इंडस्ट्री को पता है। लोग ग्रेग चैपल को चिढ़ाते हुए मजेदार पोस्ट भी शेयर कर रहे हैं ।
रिटायरमेंट के इतने साल बाद भी सौरव गांगुली के चाहने वालों की तादाद जबरदस्त है। इस ऐलान के बाद उनके फैन्स में खुशी देखते ही बनती है। लोग जोश में एक से एक मीम्स शेयर कर रहे हैं ।