बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन और जान्हवी कपूर इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म बवाल को लेकर चर्चा में चल रहे हैं। दोनों फिल्म का जोरों-शोरों से प्रमोशन कर रहे हैं। पहली बार साथ काम कर रहे वरुण और जान्हवी को स्क्रीन पर देखने के लिए दर्शक भी बेताब हैं। अब हाल ही में, वरुण ने अपनी फ्लॉप फिल्मों को लेकर अपना दर्द जाहिर किया है और बताया है कि उनकी फिल्मों के न चलने की क्या वजह थी।