बिग बॉस हर सीजन में टीआरपी के मामले में बाजी मारने में कामयाब रहा है, लेकिन बिग बॉस 12 के मेकर्स शो की टीआरपी को लेकर बेहद परेशान हैं। BARC ने इस साल के 50वें हफ्ते की टीआरपी रेटिंग जारी की है। टीआरपी रेटिंग में इस हफ्ते भी उलटफेर होना शुरू हो गया है। आप भी यह जानने के लिए उत्सुक होंगे कि इस हफ्ते किस शो और सीरियल ने टीआरपी की दौड़ में बाजी मारी है।
विज्ञापन
2 of 5
Bigg Boss
BARC ने इस साल के 50वें हफ्ते की टीआरपी रेटिंग्स तो जारी कर दी है, सब इसमें थोड़ा उलटफेर होना जारी है। देश के सबसे चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस 12 भी टीआरपी रेटिंग्स में खास कमाल नहीं दिखा पा रहा है। इस हफ्ते की रेटिंग में बिग बॉस 12 टॉप 20 में अपनी जगह बनाने में कामयाब रहा है।
विज्ञापन
3 of 5
bollywood
- फोटो : self
इस हफ्ते यह शो 4585 इंप्रेशन के साथ 17वें पायदान पर है। वहीं दूसरे रियलिटी शो की बात करें तो 50वें हफ्ते सोनी टीवी की मशहूर शो इंडियन आइडल तीन पायदान खिसक कर छठे स्थान पर पहुंच गया है। 50वें हफ्ते के टॉप पांच शो की बात करें तो स्टार प्लस का मशहूर सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है। इस हफ्ते 6109 इंप्रेशन के साथ पांचवे नंबर पर है।
4 of 5
Kulfi kumar bajwala
स्टाक प्लस के शो कुल्फी बाजेवाला को इस हफ्ते टीआरपी लिस्ट में 6187 इंप्रेशन के साथ चौथा स्थान मिला है। जीटीवी के मशहूर शो कुमकुम भाग्य को इस हफ्ते 6479 इंप्रेशन के साथ तीसरा स्थान मिला है। दो हफ्ते पहले स्टार प्लस का मशहूस सीरियल से रिश्ता क्या कहलाता है, तीसरे स्थान पर ही रहा है।
इस हफ्ते टीआरपी लिस्ट में सीरियल कुण्डली भाग्य 7789 इंप्रेशन के साथ नंबर 2 पर है। इस हफ्ते की टीआरपी लिस्ट में बाकी सीरियल को पछाड़ते हुए कलर्स टीवी के मशहूर सीरियल नागिन के सीजन तीन ने लगातार अपनी बादशाहत कामयब रखी है। इस हफ्ते में ही शो की टीआरपी रेटिंग 8644 इंप्रेशन के साथ भारी व्यूवरशिप हांसिल करने में कामयाब रही है।