फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामने आया 'कॉमेडी किंग' कपिल शर्मा के मुंबई रिसेप्शन का कार्ड, फिर उतरेंगे फिल्मी सितारे जमीन पर

Fri, 21 Dec 2018 06:51 PM IST
अरविंद अरविंद एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Kapil Sharma Ginni Chatrath wedding - फोटो : Instagram
टीवी और फिल्मी दुनिया के मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा ने देर-सवेर सात फेरे ले ही लिए। उन्होंने अपनी बचपन की दोस्त गिन्नी चतरथ से 12 दिसंबर को शादी की। कपिल की शादी में कॉमेडी के क्षेत्र से बड़े-बड़े कॉमेडियन पधारे थे। वहीं, 14 दिसंबर को हुए फैमिली और फ्रेंड रिसेप्शन में भी इन सभी ने बहुत धूम मचाई थी। गौरतलब है कि 24 दिसंबर को कपिल मुंबई में फिल्मी सितारों के लिए रिसेप्शन दे रहे हैं जिसका कार्ड हमारे हाथ लगा है......आइए देखते हैं आखिर क्या है कार्ड में खास...
विज्ञापन

2 of 5
bollywood
24 दिसंबर को होने वाले इस ग्रैंड रिसेप्शन में एक बार फिर बॉलीवुड स्टार्स का मेला लगेगा। जिसमें अमिताभ बच्चन से लेकर शाहरुख खान तक के आने की उम्मीद जताई जा रही है। बता दें कि मशहूर कॉमेडी शो द कपिल शर्मा शो के दौरान कपिल शर्मा ने बॉलीवुड एक-एक बड़े और छोटे सितारों को शो में बुलाकर बहुत करीब से जाना है। जिसके चलते बड़े-बड़े स्टार्स से उनके संबंध दोस्ताना से बन गए हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
kapil sharma - फोटो : instagram
बता दें कि कपिल शर्मा ने दो रिवाजों से गिन्नी चतरथ के साथ शादी रचाई थी। पहले हिंदू रीति रिवाज से शादी हुई और बाद गिन्नी चतरथ के घर सिख मर्यादा के अनुसार आनंद कारज किया। श्री गुरु ग्रंथ साहब की हाजिरी में कपिल ने गिन्नी के साथ चार फेरे लिए और अरदास की।

4 of 5
kapil sharma - फोटो : instagram
इससे पहले आनंद कारज के कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुए थे। बता दें कि कपिल शर्मा और गिन्नी की शादी 12 दिसंबर को जालंधर के होटल क्लब कबाना में संपन्न हुई थी। शादी में कपिल और गिन्नी के करीबी रिश्तेदार और दोस्त शामिल हुए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
kapil sharma - फोटो : instagram
कपिल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शादी की तस्वीरें शेयर भी की थी । इसके बाद हुई पार्टी में कपिल हरे रंग की शेरवानी पहने नजर आए। वहीं कपिल की दुल्हन गिन्नी ने लाल कलर का लहंगा पहना था। शादी के वेन्यू पर भारी सिक्योरिटी लगाई गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें