फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bappi Lahiri: बप्पी लाहिड़ी की पहली पुण्यतिथि पर परिवार ने रखी प्रार्थना सभा, दिग्गज सितारे भी हुए शामिल

Mon, 06 Feb 2023 11:37 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
बप्पी लाहिड़ी परिवार - फोटो : सोशल मीडिया
बप्पी लाहिड़ी को इस दुनिया से गए एक वर्ष होने वाला है। महान संगीतकार 15 फरवरी 2022 को इस दुनिया को सदा के लिए छोड़ गए। उनके जाने से सिनेमा की दुनिया में जो जगह खाली हुई है, उसे कोई नहीं भर सकता। बता दें कि हाल ही में दिग्गज गायक और संगीतकार की पहली पुण्यतिथि के मौके पर परिवार ने एक सभा आयोजित की। इस मौके पर उनके परिजनों ने गायक को भारी मन के साथ याद किया। साथ ही सिनेमा जगत की कई दिग्गज हस्तियां भी सभा में मौजूद रहीं। 
विज्ञापन

2 of 6
बप्पी लाहिड़ी परिवार - फोटो : सोशल मीडिया
बप्पी लाहिड़ी बॉलीवुड इंडस्ट्री के ऐसे सितारे थे, जिसके जाने से संगीत जगत की रौनक ही चली गई। बप्पी ने महज तीन वर्ष की आयु में ही तबला बजाना शुरू कर दिया था, जिसके चलते उनके पिता ने उन्हें संगीत के सारे गुण सिखाए। बॉलीवुड के संगीत जगत को रॉक और डिस्को से रूबरू कराने वाले बप्पी लहरी ने पूरे देश को अपनी धुन पर नचाया है।  सिंगर बप्पी लाहिड़ी ने कई बड़ी छोटी फिल्मों में अपनी आवाज दी। आज भी लोग उनके गाने को गुनगुनाते मिल जाएंगे।

Lata Mangeshkar: लता मंगेशकर के निधन के बाद परिवार ने त्याग दी ये मिठाई, वृद्धाश्रम के लिए नासिक में मिली जमीन
विज्ञापन

3 of 6
बप्पी लाहिड़ी - फोटो : सोशल मीडिया
बप्पी  लाहिड़ी की पहली पुण्यतिथि से पूर्व पर उनके परिवार वालों ने एक सभा का आयोजन किया, जिसमें उनकी पत्नी चित्राशी  लाहिड़ी, बेटा बप्पा बी  लाहिड़ी और बेटी रेमा  लाहिड़ी को भी शामिल होते देखा गया।  
 

4 of 6
बप्पी लाहिड़ी परिवार और कुमार सानु - फोटो : सोशल मीडिया
बीते साल बप्पी लाहिड़ी ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। इस सभा में बॉलीवुड की कईं हस्तियों को शामिल होते देखा गया, जिसमें संगीत जगत के कुमार सानू पहुंचे, जहां उनके साथ समीर अंजन और जया प्रदा भी बप्पी को याद करते नजर आए।
 

Filmy Wrap: सवालों से परेशान हुए जूनियर एनटीआर और कंगना के निशाने पर फिल्म माफिया, पढ़ें मनोरंजन जगत की खबरें

विज्ञापन

5 of 6
फिल्मी सितारे - फोटो : सोशल मीडिया
दिग्गज बप्पी लाहिड़ी की पहली पुण्यतिथि पर आयोजित सभा में पूनम ढिल्लो, अलका याग्निक, पद्मिनी कोल्हापुरे, इला अरुण, जावेद जाफरी ने भी शिरकत की। इसके अलावा निवेदिता बसु, देबू मुखर्जी, सम्राट मुखर्जी, सपना मुखर्जी और कई अन्य लोग शामिल हुए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
बप्पी लाहिड़ी परिवार - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि म्यूजिक के अलावा बप्पी लहरी को उनकी ज्वेलरी के लिए भी काफी जाना जाता था। वह हमेशा गोल्ड की मोटी-मोटी चेन और रिंग पहना करते थे। बप्पी  लाहिड़ी को गोल्ड पहनना बेहद पसंद था, वह इसे अपने लकी मानते थे। यही वजह थी कि उनके गले और अंगुलियों में गोल्ड की चेन और अंगूठी हुआ करती थीं। बॉलीवुड के दिग्गज सिंगर बप्पी  लाहिड़ी भले ही आज हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन अपने गाए सुपरहिट गानों की वजह से वह हमेशा अपने चाहने वालों के दिलों में जिंदा रहेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें