फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'यार बिना चैन कहां रे.. से ऊ लाला ऊ लाला तक, जन्मदिन पर जरूर सुनें बप्पी दा के सुपरहिट गानें

Tue, 26 Nov 2019 07:24 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 9
बप्पी लाहिड़ी - फोटो : Instagram
बॉलीवुड फिल्मों में अपनी धुन और गानों से लाखों दिलों को जीतने वाले गायक और म्यूजिक कंपोजर बप्पी लाहिड़ी का जन्मदिन 27 नवंबर को होता है। बप्पी लाहिड़ी को बॉलीवुड में बप्पी दा के नाम से ज्यादा जाना जाता है। उन्होंने बॉलीवुड की कई फिल्मों में ऐसा संगीत दिया और गाने गाए जो सदाबहार बन गए। बप्पी दा के गानों को दर्शक आज भी काफी पसंद करते हैं। उनके जन्मदिन के खास मौके पर हम आपको उनके शानदार गानों ने रू-ब-रू करवाते हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

गाना- तम्मा तम्मा लोगे
बप्पी लाहिड़ी की आवाज में ये सुपरहिट गाना फिल्म थानेदार का है। ये फिल्म साल 1989 में आई थी। इस गाने को संजय दत्त और माधुरी दीक्षित पर फिल्माया गया है।
विज्ञापन

गाना- यार बिना चैन कहां रे
बप्पी लाहिड़ी का ये शानदार गाना साल 1985 में आई फिल्म साहेब का है। यार बिना चैन कहां रे... गाने को अभिनेता अनिल कपूर और अमृता सिंह पर फिल्माया गया है।

गाना- सुपर डांसर
ये धमाकेदार गाना अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती पर फिल्माया गया है। ये गाना साल 1987 में आई फिल्म डांस डांस का है।
विज्ञापन

गाना- रात बाकी
बप्पी लाहिड़ी की आवाज में ये खूबसूरत नगमा फिल्म नमक हलाल का है। ये फिल्म साल 1982 में आई थी। इस गाने को अभिनेत्री परवीन बॉबी, अमिताभ बच्चन और शशि कपूर पर फिल्माया गया है।
विज्ञापन

गाना- असलाम-ए-इश्क़ुम
ये गाना प्रियंका चोपड़ा, रणवीर सिंह और अर्जुन कपूर अभिनत फिल्म गुंडे का है। ये फिल्म साल 2013 में आई थी। इस गाने को  प्रियंका चोपड़ा, रणवीर सिंह और अर्जुन कपूर पर फिल्माया गया है।
विज्ञापन

गाना- ऊ लाला ऊ लाला
ये गाना फिल्म डर्टी पिक्चर का है। इस गाने को अभिनेत्री विद्या बालन और अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी पर फिल्माया गया है। फिल्म डर्टी पिक्चर साल 2011 में आई थी।

गाना- मेरे तो एल लग गए
ये गाना फिल्म साल 2013 में आई फिल्म जॉली एलएलबी का है।
विज्ञापन

गाना- शोला है या है बिजुरिया
ये गाना फिल्म टैक्सी नंबर 9211 का है। ये फिल्म साल 2006 में आई थी। इस गाने को अभिनेता जॉन अब्राहम और नाना पाटेकर पर फिल्माया गया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें