बनवीन सिंह
- फोटो : इंस्टाग्राम
वायु सेना के सैल्यूट पर कही यह बात
इंटरव्यू के दौरान उन्होंने फाइटर को मिल रहे रिस्पॉन्स से खुशी जाहिर की। इसके लिए उन्होंने दर्शकों का आभार व्यक्त किया। अपने किरदार के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि जब यह फिल्म मेरे पास आई तो मुझे बताया गया कि इस फिल्म में उन्हें चॉपर पाइलट की भूमिका निभानी हैं। अभिनेता ने याद किया कि फिल्म की शूटिंग से पहले एयफोर्स के बारे में ज्यादा से ज्यादा चीजें जानने के लिए हमें रियल अफसरों से असम में मिलवाया गया था। अभिनेता ने कहा कि फिल्म के लिए मुझे तीन महीने पहले साइन किया गया था, इसके बाद मैंने खुद भी इस किरदार के काफी रिसर्च की थी। इस बातचीत में उन्होंने वायुसेना का सैल्यूट अलग तरीके का होने पर भी बात की। साथ ही, अभिनेता ने इसके पीछे का कारण भी बताया। उन्होंने बताया कि कुछ साल पहले तक सभी सेनाओं में एक जैसा सैल्यूट होता था, लेकिन अब वायुसेना के सैल्यूट मे बदलाव हुआ है।