अभिनय जगत में इस समय एक के बाद एक खुशियों की गूंज सामने आ रही है। 'डोली अरमानों की', 'बालिका वधू' और देवों के देव महादेव जैसे सीरियल्स में नजर आ चुकी अभिनेत्री नेहा मर्दा भी मां बनने वाली हैं। एक्ट्रेस ने पोस्ट शेयर कर फैंस को ये खुशखबरी दी है। नेहा मर्दा ने पति आयुष्मान अग्रवाल के साथ एक तस्वीर साझा की है, जिसमें वह रेड कलर की ड्रेस में अपने बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं।