फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिस पार्क में गूंजती थी बाल ठाकरे की दहाड़, वहीं पहुंची 'रील' मीना ठाकरे

Thu, 10 Jan 2019 07:38 PM IST
साइस्ता सैफी एंटरटेनमेंट डेस्क/ अमर उजाला डॉट कॉम
विज्ञापन
1 of 3
bollywood - फोटो : self
जिस पार्क में गूंजती थी बाल ठाकरे की दहाड़, वहीं पहुंची 'रील' मीना ठाकरे
शिवसेना संस्थापक बाल ठाकरे की बायोपिक ठाकरे में उनकी पत्नी मीना ठाकरे का किरदार कर रहीं अमृता राव को आज मुंबई में दादर इलाके के शिवाजी पार्क में देख लोग चौंक गए। इसी पार्क में बाल ठाकरे ने हर दशहरा पर विशाल रैलियां की हैं, और यहीं से शिव सेना प्रमुख अपनी सालाना रणनीति का ऐलान करते रहे हैं।

 
विज्ञापन

2 of 3
bollywood - फोटो : self
शिवाजी पार्क में ही एक खास जगह पर मीना ठाकरे की प्रतिमा भी लगी है। मीना ठाकरे को शिव सेना में बहुत ही पूजनीय माना जाता है और ये भी कहा जाता है कि बाल ठाकरे जब भी अपने संघर्ष में कमजोर पड़ते दिखे, उनकी पत्नी ने ही आगे बढ़कर उन्हें हौसला बढ़ाया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
bollywood - फोटो : self
अमृता राव की इस फिल्म में उनके किरदार को लेकर अभी से तारीफें हो रही हैं। वह खुद भी मीना ठाकरे के किरदार से काफी प्रभावित रही हैं। इसी के चलते अमृता राव दादर के इस शिवाजी पार्क पहुंची और मीना ठाकरे की प्रतिमा के पास देर तक रुकी। अमृता राव को देख मैदान में खेल रहे तमाम स्कूली बच्चे भी उनसे मिलने चले आए। अमृता ने इन बच्चों से खूब बातें की और बच्चों के अनुरोध पर उनके साथ तस्वीरें भी खिंचवाई।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें