फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'विश्वासम' के रिलीज होते ही बड़ा हादसा, सुपरस्टार का पोस्टर गिरने से 5 लोग बुरी तरह घायल

Thu, 10 Jan 2019 06:46 PM IST
शशांक गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
viswasam
तमिल सुपरस्टार अजित कुमार की फिल्म 'विश्वासम' आज रिलीज हुई है जिसके चलते उनके फैन्स उनकी पूजा करने में लगे हुए हैं। ऐसे में तमिलनाडू के थिरूकोविलुर में तब बड़ा हादसा हो गया जब उनके फैन्स उनका कट-आउट (विशाल पोस्टर) गिर गया। इस हादसे में पांच लोग बुरी तरह घायल हो गए हैं। फैन्स उनके इस पोस्टर पर माला और दूध चढ़ा रहे थे।

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
Viswasam
आज सुपरस्टार रजनीकांत की पेट्टा तो अजित की विश्वासम सिनेमाघरों में लगी है। बता दें कि सोशल मीडिया पर भी अजित कुमार का जबरदस्त क्रेज देखने को मिला। फिल्म रिलीज से पहले ही एडवांस बुकिंग को लेकर चर्चा में रही। 'विश्वासम' में अजित कुमार के साथ लीड रोल में साउथ की सुपरस्टार एक्ट्रेस नयनतारा हैं। अजित कुमार को थाला (Thala) के नाम से भी पहचाना जाता है जो कि ट्विटर पर फिल्म रिलीज होने के बाद से ही ट्रेंडिंग में बना हुआ है। उम्मीद जताई जा रही है कि फिल्म को पहले दिन अच्छा कलेक्शन मिलेगा। 
विज्ञापन

3 of 5
Viswasam
इससे पहले भी एक बड़ा हादसा सामने आया था। दरअसल अजित के एक फैन ने जब अपने पिता से 'विश्वासम' की टिकट खरीदने के पैसे मांगे तो उसके पिता ने इनकार कर दिया इसके बाद अजित का ये सिरफिरा फैन अपने पिता को जलाने की कोशिश करने लगा था। 

4 of 5
Viswasam
अजित के फैन की उम्र महज 20 साल बताई गई है। पुलिस ने उस शख्स को गिरफ्तार कर लिया और उसके 45 वर्षीय पिता का अभी इलाज चल रहा है। रिपोर्ट्स की मानें तो उनकी हालत बहुत गंभीर है। साउथ में इस तरह की फैन फॉलोइंग हमेशा देखने को मिलती है। अभी हाल ही में KGF स्टार यश के जन्मदिन पर उनसे न मिल पाने के कारण एक फैन खुद को फांसी लगाने की कोशिश की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Viswasam
बता दें फिल्म का फर्स्ट हाफ थेनी जिले के एक गांव में शूट किया गया है। वीरम, विवेगम और वेदालम के बाद विश्वासम अजित कुमार की शिवा के साथ चौथी फिल्म है। यह अजित और नयनतारा की भी एक साथ चौथी फिल्म है। 'विश्वासम' को शिवा ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में नयनतारा का नाम निरंजना और अजित का नाम थुकु दुरई है। नयनतारा फिल्म में अजित की पत्नी की भूमिका निभा रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें