फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कभी बोल्ड सीन्स के लिए फेमस थीं सोनम, अंडरवर्ल्ड की धमकी के बाद छोड़ दी इंडस्ट्री, अब दिखती हैं ऐसी

Mon, 02 Sep 2019 12:19 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
#bakhtavarkhan - फोटो : social media

अगर 'त्रिदेव' और 'विश्वात्मा' फिल्म आपने देखी है तो  ओए-ओए गर्ल सोनम को कभी नहीं भूल सकते हैं। 90 के दशक में सोनम एक बोल्ड एक्ट्रेस के तौर पर जानी जाती थीं। फिल्म के प्रोड्यूसर्स उन्हें अपनी फिल्म में लेने के लिए उनके घर के चक्कर काटते थे। वो ऐसा दौर था जब एक्ट्रेस बिकिनी पहनने में कतराती थीं। किसी एक्ट्रेस ने अगर फिल्म में बिकिनी पहन भी ली तो ये खबर की हेडलाइन बन जाया करती थी। आज सोनम का जन्मदिन है। सोनम का जन्म 2 सितंबर 1972 में हुआ था। सोनम का असली नाम बख्तावर खान है। फिल्मों में आने के बाद बख्तावर ने अपना नाम बदलकर सोनम रख लिया।

विज्ञापन

2 of 6
sonam
सोनम ने 1988 में आई फिल्म 'विजय' से अपने करियर की शुरूआत की थी। फिल्म चल गई और सोनम भी। इस फिल्म में सोनम ने जबरदस्त किसिंग सीन दिए और इसी के बाद से उनकी गिनती बोल्ड एक्ट्रेस में होने लगी। सोनम सच में उस दौर की सबसे लकी एक्ट्रेस थीं जिनकी पहली ही फिल्म ने बॉलीवुड में तहलका मचा दिया था।
विज्ञापन

3 of 6
sonam rai
'विजय' और 'त्रिदेव' जैसी फिल्मों ने उन्हें रातों रात स्टार बना दिया था। इतना ही नहीं त्रिदेव के गाने 'ओए ओए' के बाद से उन्हें इसी नाम से बुलाया जाने लगा। त्रिदेव की रिलीज के 1 साल बाद एक फिल्म आई 'मिट्टी और सोना'। इस फिल्म में सोनम के साथ थे चंकी पांडे लेकिन किसी ने उन्हें नोटिस तक नहीं किया। इस फिल्म में सोनम ने जमकर बोल्ड सीन्स दिए।

ये भी पढ़ें- साधना के हेयर स्टाइस से लेकर कपड़े तक कॉपी करने लगे थे फैंस, बाद में यही चीज बनी मुसीबत

4 of 6
sonam
इस फिल्म में कई जगह सोनम न्यूड सीन्स देते हुए भी दिखीं। जैसे ही ये फिल्म रिलीज हुई बॉक्स ऑफिस पर तहलता मच गया। उस दौर में ऐसे सीन्स देना बहुत बड़ी बात मानी जाती थी। इस फिल्म को लेकर कहा तो ये भी जाता है कि लोग घंटों लाइन में लगकर फिल्म की टिकट खरीदते थे और सोनम के न्यूड सीन्स देखने के बाद चले जाते थे। यानी की दर्शक थिएटर में सिर्फ उनके न्यूड सीन्स को देखने के लिए आया करते थे और उसके बाद थिएटर खाली हो जाता।
विज्ञापन

5 of 6
sonam
सोनम का ये हॉट अंदाज उनकी सभी फिल्मों में देखने को मिला। हालांकि 'आखिरी अदालत' और 'त्रिदेव' जैसी फिल्मों में नजर आईं सोनम ने शादी के बाद फिल्में छोड़ दी। बाद में अंडरवर्ल्ड से लगातार मिल रही जान से मारने की धमकी की वजह से सोनम और उनके पति ने भारत छोड़ दिया और विदेश जाकर बस गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Sonam - फोटो : Social Media
सोनम की पहचान ऐसी एक्ट्रेस के तौर पर होती है जो अपनी कामयाबी के शिखर पर ही रिटायर हो गयीं और उन्हें कभी सेडबैक या डाउन फॉल का सामना उस तरह नहीं करना पड़ा। हालांकि सोनम का साल 2016 में राजीव राय से तलाक हो गया। 25 साल की शादी तोड़ने के बाद सोनम ने एक बार फिर शादी की पुडुचेरी के रहने वाले डॉ मुरली पोडुवल से। सोनम अब लाइमलाइट से दूर अपनी जिंदगी जी रही हैं और अब ऐसी दिखती हैं।

ये भी पढ़ें- बेहद रोमांचक हैं भोजपुरी की ये 5 फिल्में, इस एक फिल्म का रिकॉर्ड तो आज भी तोड़ना मुश्किल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें