बजरंगी भाईजान
- फोटो : यूट्यूब ग्रैब
इस फिल्म के नौ साल पूरा होने का जश्न सलमान खान के फैंस भी खास अंदाज में मना रहे हैं। वे पोस्ट पर कमेंट कर अपनी भावनाएं व्यक्त कर रहे हैं। एक प्रशंसक ने लिखा, "आज तक ऐसी मूवी नहीं बनी...लिखकर देता हूं। " एक अन्य प्रशंसक ने लिखा, "अब तक की सबसे महान फिल्म।" वहीं, एक यूजर ने तो फिल्म को दोबारा बड़े पर्दे पर रिलीज करने की मांग कर डाली।