फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुरेखा सीकरी की हालत पहले से बेहतर, ब्रेन स्ट्रोक की वजह से आईसीयू में हैं भर्ती

Wed, 09 Sep 2020 08:20 PM IST
अपूर्वा राय अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 5
सुरेखा सीकरी - फोटो : file photo
मंगलवार को ब्रेन स्ट्रोक की समस्या के चलते मुंबई के क्रिटीकेयर अस्पताल में भर्ती हुईं वरिष्ठ अभिनेत्री सुरेखा सीकरी की हालत अब पहले से बेहतर है। सुरेखा अस्पताल के सबसे अच्छे डॉक्टरों की देखरेख में हैं। देश में लॉकडाउन भर सबसे ज्यादा चर्चाओं में रहने वाले अभिनेता सोनू सूद ने भी सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा करके बताया है कि सुरेखा बेहतर महसूस कर रही हैं और अब वह सक्षम हाथों में है।
विज्ञापन

2 of 5
सुरेखा सीकरी - फोटो : file photo
सुरेखा के पीआरओ विवेक सिधवानी ने भी मीडिया को बताया है कि सुरेखा की हालत बेहतर है लेकिन उन पर डॉक्टर फिलहाल कड़ी निगरानी रख रहे हैं। डॉक्टरों का कहना है कि आने वाले कुछ दिन उनके लिए बहुत महत्वपूर्ण होने वाले हैं।
विज्ञापन

3 of 5
सुरेखा सीकरी - फोटो : file photo
विवेक ने सुरेखा की आर्थिक तंगी वाली बात को सिरे से नकार दिया है। उन्होंने बताया है कि सुरेखा आर्थिक तंगी से बिल्कुल नहीं गुजर रही हैं। उनके करीबी लोग उनका हर तरह से ध्यान रख रहे हैं। सुरेखा के पास भी पहले से ही कुछ पैसे हैं जिन्हें वह अपने इलाज पर खर्च कर रही हैं। इसके अलावा उन्होंने किसी से भी पैसे की गुहार नहीं लगाई है और न ही वह कोई चंदा इकट्ठा कर रही हैं। उनके शुभचिंतक भी सुरेखा के अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।

4 of 5
सुरेखा सीकरी - फोटो : file photo
बता दें कि बीते मंगलवार के दिन सुरेखा को अपने घर पर जूस पीते हुए अचानक से ब्रेन स्ट्रोक हो गया। सुरेखा के साथ ऐसा संकट वर्ष 2018 में भी आ चुका है जब उनकी फिल्म 'बधाई हो' रिलीज हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सुरेखा सीकरी - फोटो : file photo
इस फिल्म के रिलीज होने के एक महीने बाद ही उन्हें ब्रेन स्ट्रोक हुआ और उनके आधे शरीर को आंशिक रूप से लकवा मार गया। तब से ही सुरेखा के साथ एक नर्स हमेशा रहती है जिसने दोबारा ऐसा होने पर तुरंत अस्पताल से संपर्क किया और उन्हें नजदीकी क्रिटीकेयर अस्पताल में भर्ती कराया गया। सुरेखा के दोस्त और उनके सहकर्मी जल्द से जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें