गुलशन ग्रोवर और ऋषि कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
'हावालात' में गुलशन के काम से ऋषि काफी प्रभावित हुए थे। उन्होंने गुलशन की खुलकर तारीफ की और हमेशा उनकी मदद भी की। इस बारे में गुलशन बताते हैं, 'मैं इंडस्ट्री के बाहर का था। मैं एक आम इंसान था। उन्होंने मुझे हमेशा घर जैसा महसूस करवाया। उनसे मुलाकात के बाद मुझे उनके चलते इंडस्ट्री में और काम मिला। जिसके बाद मुझे कभी पीछे पलटकर नहीं देखना पड़ा। एक बार जब हम वैष्णो देवी मंदिर में शूट कर रहे थे तो हम ठंड में दर्शन करने के लिए चल दिए। मैंने एक पतला सा कुर्ता पायजामा पहना था। तब उन्होंने मुझे अपना एक महंगा शाल दिया और ओढ़ने के लिए कहा।'