Bhushan and Divya
भूषण कुमार ने टी सीरीज के प्रोडक्शन की आने वाली फिल्में 'भुज:द प्राइड ऑफ इंडिया' और 'सत्यमेव जयते 2' की स्थिति को भी साफ किया है। 'भुज...' के बारे में बात करते हुए भूषण कुमार ने बताया कि लॉकडाउन के खत्म होने के बाद फिल्म की शूटिंग खत्म हो जाएगी। उन्होंने कहा, 'भुज में अभी 10 दिनों का काम बचा हुआ है। हालात सामान्य होने के बाद शूटिंग शुरू की जाएगी। हालांकि बड़ा सवाल यह है कि यह फिल्म तय तारीख (15 अगस्त) को रिलीज हो पाएगी या नहीं।'