सदी के महानायक और बॉलीवुड के शहंशाह के नाम से मशहूर दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन आज भी जब बड़े पर्दे पर आते हैं, तो सिनेमाघर सीटियों और तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठता है। 11 अक्टूबर को अमिताभ बच्चन अपना 80वां जन्मदिन मनाने जा रहे हैं और इससे पहले ही उनके फैंस को एक जबरदस्त तोहफा मिला है। दरअसल बिग बी की 11 क्लासिक फिल्में एक बार फिर से सिनेमाघरों में रिलीज हो रही हैं, जिसकी जानकारी उन्होंने खुद दी है।