अपने जमाने की मशहूर अभिनेत्री आशा पारेख को हाल ही में दादा साहेब पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। वहीं, अब अभिनेत्री ने एक इंटरव्यू को दौरान बॉलीवुड इंडस्ट्री को लेकर बात की। एक प्रशिक्षित शास्त्रीय नृत्यांगना आशा पारेख ने कहा कि बॉलीवुड अब भारतीय संस्कृति को नहीं दर्शाता है, खासकर डांस के संदर्भ में। इसके साथ ही उन्हें लगता है कि लोग आजकल अपनी भारतीय जड़ों को भूल गए हैं। उन्होंने फिल्म निर्माता संजय लीला भंसाली को इस सबसे अलग बताया और गानों के रीमिक्स पर भी अपनी नाराजगी जाहिर की।