काेरोना संक्रमण की दर को कम करने के लिए देश में कई तरह की पाबंदियां लगाई गईं थीं। जिसकी वजह से सिनेमाघर और फिल्म उद्योग काफी प्रभावित हुए थे। दूसरी लहर के खत्म होने के बाद जब चीजें सामान्य होना शुरू हुईं, तभी तीसरी लहर ने वापस सिनेमाघरों पर तालें जड़ दिए। हालांकि जैसे ही तीसरी लहर के खत्म होने के संकेत मिले, वैसे ही बच्चन पांडे की रिलीज डेट घोषित हो गई। अक्षय कुमार अभिनीत यह पहली फिल्म थी, जिसने तीसरी लहर के बाद सिनेमाघरों में रिलीज होने की घोषणा की। साजिद नाडियाडवाला के इस फैसले के बाद से ही अन्य फिल्मों की घोषणाएं होने लगीं थीं।