बच्चन पांडे
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
जाहिर तौर पर जब दर्शकों के बीच किसी फिल्म को लेकर इस तरह का क्रेज हो, तब उनसे किसी और फिल्म की ओर रुख करने की अपेक्षा करना बेकार था। यही कारण है कि अक्षय कुमार अभिनीत फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप रही। यदि ऐसा नहीं होता तो, 'बच्चन पांडे' के आंकड़े कम से कम 25 से 30 प्रतिशत बेहतर होते। हालांकि जिन लोगों ने इस फिल्म को सिनेमाघरों में देखा है, उनका यही सुझाव था कि यह एक टाइमपास एंटरटेनर है। लेकिन यह वर्ड ऑफ माउथ, 'द कश्मीर फाइल्स' की लहर के खिलाफ दर्शकों को सिनेमाघरों तक लाने में नाकाम रही।