फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bachchan Pandey: 'बच्चन पांडे' के सेट पर लगी आग, घटना के वक्त अक्षय कुमार और कृति सेनन कर रहे थे शूट

Sun, 16 Jan 2022 12:52 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
फिल्म बच्चन पांडे - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'बच्चन पांडे' की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म में उनके साथ अभिनेत्री जैकलिन फर्नांडिस और कृति सेनन भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। इस बीच 'बच्चन पांडे' के सेट पर आग लगने की खबरें सामने आ रहीं हैं।
विज्ञापन

2 of 4
बच्चन पांडे - फोटो : सोशल मीडिया
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म 'बच्चन पांडे' की शूटिंग लगभग पूरी हो चुकी हैं। इस समय मेकर्स फिल्म के पैचवर्क पर काम कर रहे हैं। यही वजह है कि शनिवार को सेट पर अभिनेता अक्षय कुमार और अभिनेत्री कृति सेनन पैचवर्क की शूटिंग करने में व्यस्त थे। इसी दौरान सेट पर किन्हीं कारणवश आग लग गई। खबरों के अनुसार आग पर जल्द ही काबू पा लिया गया था और किसी तरह के नुकसान होने की पुष्टि नहीं की गई है। 
विज्ञापन

3 of 4
अक्षय कुमार - फोटो : इंस्टाग्राम
अक्षय कुमार वर्कफ्रंट
अक्षय कुमार के वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेता अपने अगले प्रोजेक्ट में इमरान हाशमी के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करेंगे। अक्षय कुमार ने इस बात की जानकारी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट साझा करते हुए दी है। जानकारी के मुताबिक फिल्म का नाम सेल्फी होगा और इसका निर्देशन राज मेहता करेंगे। फिल्म का निर्माण (स्वर्गीय) अरुणा भाटिया, हिरू यश जौहर, सुप्रिया मेनन, करण जौहर, पृथ्वीराज सुकुमारन, अपूर्व मेहता और लिस्टिन स्टीफन द्वारा किया जाएगा और यह फिल्म 2022 में सिनेमाघरों में आएगी।
विज्ञापन

4 of 4
वरुण धवन, कृति सेनन - फोटो : सोशल मीडिया
इस फिल्म की शूटिंग कर रहीं हैं कृति
वहीं दूसरी ओर बॉलीवुड अभिनेत्री कृति इन दिनों अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट भेड़िया की शूटिंग में बिजी हैं। उनके साथ इस फिल्म में अभिनेता वरुण धवन भी नजर आएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें