गुलशन कुमार और अक्षय कुमार
- फोटो : अमर उजाला आर्काइव, मुंबई
आमतौर पर अक्षय कुमार अभिनीत सारी फिल्मों में उनकी कंपनियों में से किसी एक कंपनी का नाम बतौर निर्माता जरूर शामिल होता है और फिल्म के मुनाफे में उनकी मोटी हिस्सेदारी भी होती है। लेकिन, फिल्म ‘मुगल’ के पोस्टर में ऐसा नहीं हुआ। बल्कि, पोस्टर पर नाम दिखा अक्षय कुमार के सबसे करीबी दोस्त विक्रम मल्होत्रा का जिन्होंने वॉयकॉम18 की नौकरी छोड़ने के बाद अपनी खुद की प्रोडक्शन कंपनी खोली, अंबुदंशिया और इस कंपनी के साथ अक्षय कुमार लगातार फिल्में भी करते रहे हैं। उनकी एक वेब सीरीज भी इसी कंपनी के साथ प्राइम वीडियो पर प्रस्तावित है। विक्रम, अक्षय और भूषण के बीच इस फिल्म को लेकर जो भी हुआ हो, वह तो कभी सामने नहीं आया। खबर पूरे फिल्म जगत में ये फैली कि अक्षय कुमार ने फिल्म ‘मुगल’ करने से इंकार कर दिया है। और, इसके तुरंत बाद भूषण ने उनसे बड़े सितारे आमिर खान के नाम का एलान कर दिया।