फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्देशक बाबू नारायणन का निधन और नुसरत जहां का उलेमा को जवाब सहित ये हैं बॉलीवुड की बड़ी खबरें

Sun, 30 Jun 2019 06:28 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Babu Narayanan, Nusrat Jahan - फोटो : Social Media
शनिवार को निर्देशक बाबू नारायणन ने दुनिया को अलविदा कहते हुए अंतिम सांस ली। 59 वर्ष की आयु में त्रिशूर में उनका निधन हो गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक लंबे वक्त से बाबू की तबीयत खराब थी। बता दें कि बाबू, अनिल-बाबू की फेमस जोड़ी का हिस्सा थे। इनकी जोड़ी ने बॉक्स ऑफिस पर कई हिट फ़िल्में दीं।

पढ़ें: डायरेक्टर बाबू नारायणन का निधन, लंबे वक्त से बीमारी से लड़ रहे थे जंग
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
Sachin Tendulkar, Shah Rukh Khan - फोटो : Social Media
शाहरुख खान ने बॉलीवुड में अपने 27 साल पूरे कर लिए हैं। इस मौके पर उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया था। जिसमें वो स्लो मोशन में बाइक चलाते नजर आ रहे थे। इस वीडियो में शाहरुख ने हेलमेट नहीं पहना था जिसको लेकर पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने उन्हें हेलमेट लगाने की सलाह दी थी। लेकिन अब सोशल मीडिया पर लोग इसे लेकर खूब मजे ले रहे हैं।

पढ़ें: सचिन तेंदुलकर ने दी शाहरुख को हेलमेट पहनने की नसीहत तो सोशल मीडिया पर लोगों ने ऐसे लिए मजे
विज्ञापन

3 of 6
Ruhail Amin - फोटो : Social Media
ऋतिक रोशन की बहन सुनैना रोशन ने बीते दिनों अपने परिवार वालों पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने कहा था वो एक मुस्लिम लड़के से प्यार करती हैं लेकिन उनके घरवाले इस रिश्ते के खिलाफ हैं। सुनैना का कहना था कि उनके पिता राकेश रोशन ने उनके ब्वॉयफ्रेंड को आतंकी तक बता दिया था। ऐसी खबर थी कि सुनैना का बॉयफ्रेंड रुहेल अमीन पहले से शादीशुदा है। अब इस पर खुद रुहेल का जवाब आया है। 

पढ़ें: क्या पहले से शादीशुदा है ऋतिक रोशन की बहन सुनैना का बॉयफ्रेंड? खुद बताई सच्चाई

4 of 6
sushmita sen - फोटो : social media
बीते दिनों ऐसी खबरें आईं कि सुष्मिता सेन और रोहमन शॉल का ब्रेकअप हो गया है। इस बात को उस वक्त हवा मिली जब रोहमन ने रिलेशनशिप को लेकर कुछ पोस्ट इंस्टास्टोरी पर किए थे। ब्रेकअप की खबरों के बीच रोहमन ने सोशल मीडिया पर एक और पोस्ट किया है। रोहमन का यह पोस्ट इस बात का सबूत है कि सुष्मिता और उनके बीच सबकुछ ठीक है। 

 
विज्ञापन

5 of 6
Kabir Singh - फोटो : twitter
शाहिद कपूर की फिल्म कबीर सिंह ने एक और बड़ा धमाका कर दिया है। इस साल रिलीज हुई यह पहली फिल्म बन गई जिसने रिलीज के दूसरे शुक्रवार को करोड़ों की कमाई में दहाई का आंकड़ा जोड़ दिया। कबीर सिंह की कमाई अब तक 143 करोड़ 63 लाख रुपये हो चुकी है। 

पढ़ें: 'कबीर सिंह' का बड़ा धमाका, 8वें दिन की कमाई से बनी साल की सबसे बड़ी फिल्म
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मिमि चक्रवर्ती और नुसरत जहां लोकसभा में - फोटो : PTI
तृणमूल कांग्रेस सांसद नुसरत इन दिनों विवादों में बनी हुई हैं। हाल ही में उन्होंने अपने ब्यॉयफ्रेंड निखिल जैन से शादी की है। शादी के बाद 25 जून को नुसरत पहली बार संसद पहुंचीं और शपथ ली। इस दौरान उनके गले का मंगलसूत्र और मांग का सिंदूर चर्चा का विषय बना। इसी के चलते नुसरत जहां के खिलाफ देवबंद के धर्मगुरुओं फतवा जारी कर दिया। उनका कहना है कि मुस्लिम लड़कियों को सिर्फ मुस्लिम लड़कों से ही निकाह करना चाहिए। अब इस पर नुसरत ने उन्हें करारा जवाब दिया है।

पढ़ें: सिंदूर और बिंदी पर उलेमा ने जारी किया फतवा तो नुसरत जहां ने दिया ऐसा करारा जवाब
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें