बबीता
- फोटो : social media
शादी के बाद बबीता ने फिल्मों में काम करना बंद कर दिया, क्योंकि उस दौर में राज कपूर का आदेश था कि शादी के बाद कपूर खानदान की बहुएं फिल्मों में काम नहीं करतीं। वहीं दूसरी तरफ, शादी के बाद रणधीर कपूर का करियर भी ठप होने लगा, जिस कारण उन्होंने शराब पीना शुरू कर दिया। रणधीर कपूर की इस लत से बबीता काफी परेशान हो चुकी थीं और अब तो उन्होंने दो बेटियों को भी जन्म भी दे दिया था। अपनी बेटी करिश्मा और करीना बेहतर भविष्य के लिए बबीता ने रणधीर का घर छोड़ना बेहतर समझा और बेटियों के साथ अलग हो गई। हालांकि ,उन्होंने रणधीर से तलाक नहीं लिया।