दक्षिण भारत की मिनी बजट फिल्म 'कांतारा' इन दिनों खूब चर्चा में है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है। 'केजीएफ 2' की बंपर सफलता के बाद 'कांतारा' ने हर किसी का ध्यान कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री की ओर कर दिया है। ऋषभ शेट्टी के निर्देशन में बनी 'कांतारा' की तारीफ इंडस्ट्री के बड़े-बड़े दिग्गज कलाकार कर रहे हैं। इस लिस्ट में अब 'बाहुबली' एक्टर प्रभास का नाम भी जुड़ गया है। प्रभास ने इस फिल्म की जमकर तारीफ की है।