फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'बाहुबली' स्टार को इस बात का खासा मलाल, फैंस को खुश करने के लिए प्रभास अब करेंगे ये काम

Sun, 25 Aug 2019 01:53 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
prabhas - फोटो : social media
'बाहुबली' सुपरस्टार प्रभास की अगली फिल्म 'साहो' अब रिलीज को तैयार थी । प्रभास और श्रद्धा कपूर इस फिल्म का जमकर प्रमोशन कर रहे हैं । प्रभास की ये फिल्म 'बाहुबली' के रिलीज होने के 2 साल बाद आ रही है । प्रभास इस फिल्म को लेकर जितने उत्साहित हैं उतने डरे हुए भी हैं । 
विज्ञापन

2 of 5
prabhas
ये फिल्म हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज होगी । इसमें कई बड़े स्टार्स काम कर रहे हैं। 'साहो' को भारत में अब तक बनी सबसे महंगी फिल्मों में से एक बताया जा रहा है। प्रभास ने पिछले 6 सालों में केवल 3 फिल्में की हैं। अब प्रभास का कहना है कि वो ऐसी बड़े बजट की फिल्मों को ज्यादा पसंद नहीं करते हैं ।

कपिल के शो में प्रभास का खुलासा, एक दिन भी PM बना तो मैं इंडस्ट्री में इंटरव्यू बंद करा दूंगा
विज्ञापन

3 of 5
प्रभास की फिल्म साहो का पोस्टर - फोटो : सोशल मीडिया
प्रभास का मनना है कि ऐसी फिल्मों में काम करना थका देने वाला होता है । इसके प्रोडक्शन में काफी समय लगता है । प्रभास ने कहा कि इतने ही समय में 2-3 फिल्में की जा सकती हैं। प्रभास के इस बयान के बाद ऐसा माना जा रहा है कि वो अब बिग बजट की फिल्में नहीं करेंगे । 

4 of 5
Prabhas
इस फिल्म के लिए प्रभास ने हिंदी भी सीखी है । इस बारे में उन्होंने कहा था, 'ये सही बात है कि फिल्म के लिए मुझे हिंदी सीखनी पड़ी। मैं हिंदी पढ़ लेता हूं, समझ भी लेता हूं। लेकिन बोलने में मुझे दिक्कत अब भी होती है। फिल्म साहो के संवाद बोलने के लिए सेट पर हिंदी के एक प्रशिक्षक रहते थे जो मुझे सही तरीके से हिंदी बोलने में मदद करते थे।' 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Prabhas, Shraddha Kapoor - फोटो : amar ujala mumbai
'हिंदी में क्रियाएं लिंग के अनुसार बदल जाती हैं। तेलुगू में ऐसा नहीं है। हिंदी में बस था और थी का ये फर्क ही मुझे थोड़ा मुश्किल लगता है।' 'साहो' में प्रभास के अलावा श्रद्धा कपूर, नील नितिन मुकेश, मंदिरा बेदी, जैकी श्रॉफ, चंकी पांडे, मुरली शर्मा और महेश मांजरेकर जैसे बड़े सितारे भी दिखाई देंगे ।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें