फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रभास से शादी के लिए किस हद तक गुजर गई थी एक फैन, 'साहो' की प्रमोशन पर एक्टर ने किया खुलासा

Sun, 25 Aug 2019 01:52 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
prabhas - फोटो : social media
30 अगस्त को प्रभास और श्रद्धा कपूर स्टारर फिल्म 'साहो' रिलीज हो रही है। जिसके चलते दोनों ही स्टार्स जमकर फिल्म का प्रमोशन कर रहे हैं। ऐसे में एक इंटरव्यू के दौरान प्रभास ने कई मुद्दों पर खुलकर बात की और साथ ही साथ अपने एक क्रेजी फैन का किस्सा भी बताया जो उनसे शादी करने के लिए अपने घर से भागकर उनके घर आ गई थी।
विज्ञापन

2 of 7
Prabhas - फोटो : social media
साहो में प्रभास हिंदी बोलते नजर आ रहे हैं। इस बारे में प्रभास कहते हैं कि मैं थोड़ी बहुत हिंदी सीख गया हूं। इसमें श्रद्धा ने मेरी बहुत मदद की है। वहीं मैंने उन्हें तेलुगू सिखाई है। फिल्म के अपने पसंदीदा डायलॉग 'गली क्रिकेट में तो सब तेंदुलकर हैं, असली टैलंट वह होता है, जो भरे मैदान के बाहर सिक्सर मार सके' बताया।
विज्ञापन

3 of 7
प्रभास की फिल्म साहो का पोस्टर - फोटो : सोशल मीडिया
प्रभास की पिछली फिल्म बाहुबली ने इतिहास रच दिया था। ऐसे में साहो को लेकर क्या महसूस कर रहे हैं के सवाल पर प्रभास कहते हैं- 'साहो की तुलना बाहुबली से नहीं की जा सकती है। लोगों ने कभी गुलाम को राजा को मारते नहीं देखा था ऐसे में कटप्पा ने लोगों के दिल में एक सवाल और उत्साह पैदा कर दिया था। इसके बाद एक मां ही बेटे को मारने का आदेश देती है, ये भी लोगों को झकझोर के रख देता है। वही साहों एक अलग ही फिल्म है, इसे आप एक इंटेलिजेंट फिल्म कह सकते हैं। फिल्म में आपको मेरे किरदार के कई शेड्स देखने को मिलेंगे।

पढ़ें: बाहुबली' का अमिताभ से है खास 'कनेक्शन', पढ़ें पाठकों के सवाल और प्रभास के रोचक जवाब

4 of 7
Prabhas, Shraddha Kapoor - फोटो : amar ujala mumbai
प्रभास की असल जिंदगी में महिलाओं का कितना प्रभाव है के सवाल पर वो कहते हैं- मुझपर सबसे ज्यादा प्रभाव मेरी मां का है। मेरी मां की सीख और विचारों का मुझपर गहरा प्रभाव है। वहीं मेरी बहन भी मेरी जिंदगी में काफी अहमियत रखती हैं। इसके साथ ही मेरे पिता की पांच बहने हैं और उन सभी का भी मुझपर काफी गहरा असर रहा है। वहीं मेरी तीन मौसियों ने भी मुझपर असर डाला है।

पढ़ें: कपिल के शो में प्रभास का खुलासा, एक दिन भी PM बना तो मैं इंडस्ट्री में इंटरव्यू बंद करा दूंगा
विज्ञापन

5 of 7
प्रभास और जैकलीन - फोटो : सोशल मीडिया
साहों में श्रद्धा और जैकलीन के साथ काम करने पर प्रभास कहते हैं- 'श्रद्धा खूबसूरत और प्रतिभाशाली हैं। वहीं जैकलीन सिर्फ एक गाने के लिए फिल्म में हैं। वो आंधी की तरह आईं और तूफान की तरह चली गईं। मैं उनसे पहले कभी नहीं मिला था। उनके वन टेक टैलेंट और डांस मूव्स ने मुझे हैरान कर दिया था।

पढ़ें: कई रातों से क्यों चैन से सो नहीं पा रहे थे असली बाहुबली? असली वजह अब पता चली
विज्ञापन

6 of 7
Prabhas Anushka Shetty - फोटो : twitter
प्रभास का नाम अक्सर अनुष्का शेट्टी से जुड़ता रहता है। इस बारे में प्रभास कहते हैं- 'हम कभी रिलेशनशिप में नहीं रहे। जब तक लोगों की शादी नहीं हो जाती तब तक अफवाहें बंद नहीं होती। और हां शादी.. लेकिन अलग अलग लोगों से। सच ये है कि अनुष्का नौ सालों से मेरी दोस्त हैं।'

पढ़ें रवीना का पल्लू पकड़कर प्रभास ने ‘जुम्मे की रात है’ गाने पर लगाए ठुमके, अंदाज ऐसा देखते रह गए लोग
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
prabhas gym
फीमेल फैंस के बारे में बात करते हुए प्रभास कहते हैं - 'दरअसल हम सभी स्टार्स अपने फैंस के अटेंशन के लिए ही काम करते हैं। लेकिन मैं जरा शर्मीला हूं और मेरे गिने चुने दोस्त हैं। मेरा कई बार क्रेजी फैंस से पाला पड़ता है लेकिन एक बार तो मेरी एक फैन अपने घर से भागकर मेरे घर आ गई थी और कह रही थी कि शादी करेगी तो सिर्फ मुझसे। मैं इस बात से घबरा गया था। फिर मैंने अपनी मां को बुलाया और उन्होंने बड़ी मुश्किल से समझाकर उसे वापस भेजा।'

पढ़ें: अनुष्का शेट्टी नहीं इस लड़की से शादी करने वाले हैं प्रभास, इस दिन लेंगे सात फेरे?
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें