फिल्म इंडस्ट्री को 1000 करोड़ के कलेक्शन वाली फिल्म देने वाले 'बाहुबली' यानी प्रभास का आज जन्मदिन है। आज प्रभास अपना 38वां बर्थडे सेलीब्रेट कर रहे हैं। इस मौके पर हम आपको प्रभास की इंट्रेस्टिंग लव लाइफ के बारे में बताने जा रहे हैं।
विज्ञापन
2 of 9
प्रभास
प्रभास को उस समय पहचान मिली जब साल 2015 में उनकी फिल्म 'बाहुबलीः द बिगनिंग' रिलीज हुई। इस फिल्म ने वर्ल्ड वाइड करीब 700 करोड़ रुपए कमाए थे। इसके बाद से देश क्या पूरी दुनिया में 'बाहुबली' का डंका बजने लगा।
पढ़ें- रियलिटी शो के दौरान राजकुमार राव का एक्सीडेंट, लगी गंभीर चोट
विज्ञापन
3 of 9
प्रभास
इसी बीच खबर आई कि प्रभास अपने से 13 साल छोटी लड़की से शादी करने जा रहे हैं। उस लड़की के बारे में मीडिया में कई खबरे आईं। लेकिन प्रभास और उनके घरवालों ने इस मामले में कभी कुछ नहीं कहा। प्रभास सिर्फ अपने काम पर ध्यान देते रहे।
पढ़ें- Bigg Boss 11: जानिए कौन हैं ढिंचैक पूजा, बिग बॉस में लाने के लिए चैनल ने मान ली ये बड़ी शर्त
4 of 9
प्रभास
तभी एक खबर ये भी आई कि कभी प्रभास और 'देवसेना' यानी अनुष्का शेट्टी एक-दूसरे के प्यार में पागल थे। लेकिन किसी वजह से दोनों का ब्रेकअप हो गया। दोनों ने बाहुबली से पहले भी कई फिल्मों में साथ काम किया था।
विज्ञापन
5 of 9
प्रभास
जब साल 2017 में फिल्म 'बाहुबलीः द कनक्लूजन' रिलीज हुई तो पूरे देश की लड़किया प्रभास की दीवानी हो गईं। प्रभास देश के मोस्ट एलिजिबल बैचलर माने जाने लगे। इसी के चलते उनके पास 6000 लड़कियों के शादी के प्रपोजल गए।
विज्ञापन
6 of 9
प्रभास
लेकिन प्रभास ने इन सभी प्रपोजल को रिजेक्ट कर दिया। इसके बाद ये भी खबर आई कि प्रभास किसी बड़े इंडस्ट्रलिस्ट की पोती से शादी करने जा रहे हैं। कहा जा रहा था कि रासी सीमेंट के चेयरमैन भूपति राजा की पोती का रिश्ता प्रभास के लिए आया है।
विज्ञापन
7 of 9
प्रभास
इसके बाद प्रभास के घरवालों ने इस खबर को झूठा बताया था। वहीं कुछ समय पहले फिल्म क्रिटिक उमैर संधु के एक ट्वीट ने प्रभास की करोड़ों फीमेल फैंस के दिल तोड़ दिए थे। उन्होंने ट्वीट कर कहा था कि प्रभास और अनुष्का जल्द ही शादी के बंधन में बंध जाएंगे।
Breaking News for #Baahubali Fans ! #Prabhas & #AnushkaShetty will get engaged this December ! They are officially in Relationship Now. 😍 pic.twitter.com/Q8AaisOzVc
— Umair Sandhu (@sandhumerry) October 3, 2017
8 of 9
प्रभास
संधु ने अपने ट्वीट में लिखा था कि अनुष्का और प्रभास दिसंबर महीने में सगाई करने वाले हैं। दोनों ने अपने रिलेशन को ऑफीशियल कर दिया है। हालांकि इस पर अुनष्का और प्रभास ने चुप्पी साध रखी है। लेकिन फैंस को देवसेना और बाहुबली की शादी का बेसब्री से इंतजार है।
बता दें कि बाहुबली को बॉलीवुड की एक हीरोइन बेहद पसंद है जिसके साथ वो फिल्में भी करना चाहते हैं। यह हीरोइन कोई और नहीं बल्कि दीपिका पादुकोण हैं। प्रभास भी दीपिका के फैन हैं। इन दिनों प्रभास श्रद्धा कपूर के साथ फिल्म 'साहो' की शूटिंग कर रहे हैं।