फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'बाहुबली' के 'बिज्जलदेव' करते थे वेटर और सिक्योरिटी गार्ड का काम, अब पूरे देश में बजता है डंका

Tue, 05 Mar 2019 08:37 AM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
nassar
बॉलीवुड और साउथ की फिल्मों का एक ऐसा दिग्गज अभिनेता जिसके आने भर से सीन में जान आ जाती है। हम बात कर रहे हैं देश-विदेश में बड़ा नाम और नोट कमा चुकी फिल्म बाहुबली में भल्लालदेव के पिता बिज्जलदेव की भूमिका को निभाने वाले अभिनेता नस्सार की। 
 
विज्ञापन

2 of 6
nassar
लोगों ने बिज्जलदेव के रोल को भी ख़ूब पसंद किया था। बिज्जलदेव के किरदार ने फिल्म में सबसे बड़ा ट्विस्ट पैदा किया था। आज उनके जन्मदिन के मौके पर आज हम आपको बिज्जलदेव यानी नस्सार के जीवन से जुड़ी कुछ ऐसी बातें बताने जा रहे हैं जो यकीनन आप पहले से नहीं जानते होंगे...
विज्ञापन

3 of 6
nassar
बिज्जलदेव का किरदार निभाने वाले नस्सार का पूरा नाम एम. नस्सार है। ये दक्षिण भारत के मशहूर अभिनेता, गायक और निर्देशक हैं। इन्होंने अपने फिल्मी करियर में अब तक लगभग 200 फिल्मों में काम किया है। लेकिन नस्सार को सबसे ज़्यादा पहचान बाहुबली में बिज्जलदेव के बाद मिली। इस फिल्म में के बाद उन्हें पूरा देश जान गया। 

4 of 6
nassar
नस्सार का जन्म 5 मार्च 1958 को मद्रास स्टेट के चेनगलापट्टू (अब तमिलनाडु) में हुआ था। आज हर कोई नासेर की तारीफों के पुल बांधता है। कई लोग नस्सार की तरह बनना भी चाहते हैं। लेकिन नस्सार को भी ये सब आसानी से नहीं मिला है। इसके लिए उन्होंने जीवन में काफी संघर्ष किया है। 
विज्ञापन

5 of 6
'बाहुबली 2' में नसर
अपने शुरुआती दिनों में नस्सार को कठिनाइयों से होकर गुजरना पड़ा था। एक समय ऐसा भी था जब  छोटी-मोटी जरूरतों को पूरा करने के लिए एक फाइव स्टार होटल में वेटर का काम भी करना पड़ा था। केवल यही नहीं उन्होंने शुरुआत में सिक्योरिटी गार्ड की भी नौकरी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
'बाहुबली 2' में नसर
उस समय नस्सार फिल्म इंडस्ट्री में नए थे। उन्हें कोई नहीं जानता था। वो अपना पैर जमाने की कोशिश में लगे हुए थे। पहली बार नस्सार को 1985 में बालाचंदर की एक फिल्म में काम मिला। रोल सपोर्टिंग एक्टर का था। लेकिन अपनी लगन और मेहनत की वजह से उन्होंने इंडस्ट्री में अपनी ख़ास जगह बना ली। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें