फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीन में 'बाहुबली 2' तो चली लेकिन तोड़ नहीं पाई इन 4 फिल्मों के रिकॉर्ड, खा गई यहां पर मात

Mon, 07 May 2018 03:48 PM IST
एंटरटेंनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
'बाहुबली 2' के सीन में प्रभास
'बाहुबली 2' फिल्म की चीन के बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार ओपनिंग रही थी। लेकिन तीसरे दिन फिल्म की पकड़ बॉलीवुड की रिलीज हुई बाकी फिल्मों की तुलना में कुछ कमजोर होती हुई दिखाई दे रही है। इस फिल्म ने तीसरे दिन 52 करोड़ की कमाई की। ऐसे में इतना जरूर कह सकते हैं कि 'बाहुबली 2' बॉलीवुड की चार फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ने में नाकामयाब रही।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
बाहुबली 2
इस फिल्म ने तीन दिन में 52.12 करोड़ का बिजनेस किया है। ऐसे में यह फिल्म पांचवी हाईएस्ट ओपनिंग ग्रोेसर वीकेेंड फिल्म बन गई है। यह फिल्म बॉलीवुड की चार फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ने में नाकामयाब रही। जिसमें सीक्रेट सुपरस्टार, हिंदी मीडियम, बजरंगी भाईजान और दंगल फिल्में शामिल हैं। 
 

 
विज्ञापन

3 of 4
Salman and Aamir
हालांकि 'बाहुबली 2 द कनक्लूजन' ने ओपनिंग दिन ही बॉलीवुड के सुपरस्टार्स आमिर खान की 'दंगल' और सलमान खान की 'बजरंगी भाईजान' को पीछे छोड़ दिया था। आमिर की 'दंगल' ने पहले दिन 14 करोड़ तो वहीं सलमान खान की फिल्म 'बजरंगी भाईजान' ने 12 करोड़ का आंकड़ा पार किया था। लेकिन हाईएस्ट वीकेंड ग्रोसर की रेस में यह फिल्म इन फिल्मों को पछाड़ने में फेल हो गई। 
विज्ञापन

4 of 4
Baahubali
'बाहुबली 2 द कनक्लूजन' फिल्म को चीन में 7 हजार स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है। दिलचस्प बात यह है कि प्रभास की 'बाहुबली 2 द कनक्लूजन' ने चीन में रिलीज से पहले ही एडवांस बुकिंग में करीब 1 करोड़ 66 लाख की कमाई कर ली थी। जिसकी वजह से प्रभास की फिल्म सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें