फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन 5 फिल्मों में इन फेमस एक्टर्स ने किया था कैमियो, यकीनन एक बार में नहीं पहचान पाएंगे

Mon, 07 May 2018 03:25 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
बॉलीवुड फिल्मों में आजकल कैमियो रोल होना आम बात हो गई है। चाहे सलमान की फिल्म 'ट्यूबलाइट' में शाहरुख का कैमियो हो या 'दबंग 3' में मौनी रॉय के कैमियो की चर्चा। बॉलीवुड फिल्मों में कई स्टार्स गेस्ट अपीयरेंस में नजर आए लेकिन उन्हें नोटिस नहीं किया गया...आइए आपको बताते हैं, ऐसी ही 5 फिल्मों के बारे में।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
ZOYA
कामसूत्र- जोया अख्तर
1996 में आई फिल्म 'कामसूत्र' में जोया अख्तर ने वेश्यालय की एक डांसर का छोटा सा किरदार अदा किया था।
विज्ञापन

3 of 6
KUCH KUCH HOTA HAI
कुछ कुछ होता है- फराह खान, निखिल आडवानी
डायरेक्टर निखिल आडवाणी और फराह खान ने 1998 में रिलीज फिल्म 'कुछ कुछ होता है' में कैमियो किया था। आपको याद है फिल्म में नीलम का वो खास शो...अगर नहीं याद तो एक बार और फिल्म देख लें।
 

4 of 6
MUNNA BHAI
लगे रहो मुन्ना भाई - अनुष्का शर्मा
संजय दत्त की फिल्म 'लगे रहो मुन्ना भाई' के एक सीन में अनुष्का शर्मा भी दिखाई दी थी। ऊपर तस्वीर में संजय दत्त के बगल वाली होर्डिंग में अनुष्का साफ नजर आ रहीं हैं। आपने देखी क्या?
विज्ञापन

5 of 6
DIL CHAHTA HAI
दिल चाहता है- किरण राव
आमिर खान की दूसरी पत्नी किरण राव उनकी ही फिल्म 'दिल चाहता है' में कैमियो करती दिखाई दी थीं। फिल्म की गोवा सीक्वेंस में किरण नजर आईं थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
DDLJ
दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे- उदय चोपड़ा
फिल्म DDLJ तो आपने देखी ही होगी। फिल्म का गाना 'हो गया है तुझको तो प्यार सजना...' भी सुना होगा। एक बार उदय चोपड़ा के लिए भी यह गाना सुन लें क्योंकि इस गाने में काजोल और शाहरुख के अलावा उदय चोपड़ा भी नजर आए थे। जी हां वह काजोल के साइड से सर्राटे से साइकल चलाते हुए गुजर गए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें