अभिनेता टाइगर श्रॉफ अपनी लिव इन पार्टनर अभिनेत्री के साथ स्विमिंग पूल में मस्ती करते दिखे। हॉट तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं। टाइगर श्रॉफ और गर्लफ्रेंड दिशा पटानी आजकल काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं। यह दोनों स्टार जल्द ही ‘बागी 2’ में दर्शकों को एक साथ दिखाई देंगे। मीडिया में आई खबरों की मानें तो दिशा और टाइगर एक दूसरे से एक पल के लिए भी अलग नहीं रहना चाहते हैं तभी तो शायद दोनों स्टार एक साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहने की तैयारी भी कर रहे हैं।
पढ़ें- महिलाओं से बोलीं ट्विकंल-करवाचौथ का व्रत बेकार,सैनिटरी पैड के लिए भी मांगा अलार्म
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 4
Disha Patani
हाल ही में टाइगर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पानी में दिशा के साथ अपनी एक हॉट फोटो को शेयर की है। इस तस्वीर में दोनों स्टार स्विमिंग पूल में एक साथ खड़े है। इस फोटो को शेयर करते हुए टाइगर ने बताया की उन्होंने अपनी फिल्म के पहले शेड्यूल को पूरा कर लिया है।
विज्ञापन
3 of 4
Tiger Shroff
अक्सर अपने और दिशा के रिश्ते पर चुप्पी साधने वाले टाइगर का यूं सोशल मीडिया पर फोटो शेयर करना फैंस के लिए काफी हैरान करने वाला था। उनकी इस फोटो को देखकर तो यही लग रहा है कि दिशा और टाइगर को अब लोगों के सामने भी अपना प्यार कबूल करने में कोई ऐतराज नहीं है।
Testing out my powers for #Baaghi2 😄 #bts #offdayfunnn #sajidnadiadwala @khan_ahmedasas @DishPatani @NGEMovies pic.twitter.com/s0JrM6Eukd
— Tiger Shroff (@iTIGERSHROFF) September 24, 2017
हाल ही में दोनों ने फिल्म ‘बागी 2’ के पहले शेड्यूल की शूटिंग पूरी की है। खबरों की मानें तो जल्द ही इस फिल्म का दूसरा शेड्यूल शुरू होने वाला है। यह फिल्म साबिर खान की साल 2016 में आई पहली सुपरहिट फिल्म बागी का सीक्वल है। उस फिल्म में टाइगर के एक्शन सीन्स को फैंस ने खूब सराहा था। इस फिल्म में टाइगर की रियल लाइफ गर्ल फ्रेंड दिशा पटानी ने श्रद्धा कपूर को रिप्लेस किया है।