धर्मेंद्र की जिंदगी में सबसे चर्चित पहलू उनका हेमा मालिनी के साथ अफेयर रहा है। उनका यह अफेयर विवादित होने के साथ चर्चित भी रहा है। धर्मेंद्र की शादी फिल्म इंडस्ट्री में उनके आने के पहले ही हो गयी थी, लेकिन उन्हें प्यार पहली बार हेमा मालिनी के साथ हुआ। हेमा मालिनी के साथ धर्मेंद्र ने कई फिल्में कीं लेकिन शोले तक आते-आते उनका प्यार परवान चढ़ चुका था।
विज्ञापन
2 of 5
हेमा मालिनी
- फोटो : self
धर्मेंद्र और हेमा मालिनी के अफेयर पर वैसे तो कोई पाबंदियां नहीं थीं लेकिन बॉलीवुड में यह चर्चा होती जरूर थी की धर्मेंद्र शादी-शुदा होते हुए भी कुंवारी अभिनेत्री के साथ फ्लर्ट कर रहे हैं। यही नाराजगी हेमा के परिवार को भी थी। इसलिए हेमा का परिवार इस शादी के लिए कभी राजी नहीं था। हालांकि धर्मेंद्र की पत्नी की तरफ से इस बारे में कोई बयान कभी नहीं आया।
विज्ञापन
3 of 5
हेमा का साउथ इंडियन परिवार इस शादी से बिल्कुल खुश नहीं था। एक तो धर्मेंद्र पंजाबी थे दूसरा वह पहले से ही शादीशुदा थे। इसी वजह से उन्हें हेमा से चुपके से मिलना होता। कई बार हेमा के परिवार से कोई न कोई शूटिंग पर भी आ जाता।
4 of 5
धर्मेंद्र, हेमा मालिनी से वैसे भी शूटिंग के बाद बाहर कहीं भी न मिल पाते। अब शूटिंग के दौरान भी उनका हेमा से मिलना-जुलना बंद हो गया। धर्मेंद्र और हेमा एक तरह के पहरे के बीच शूटिंग करते। तब धर्मेंद्र ने इसका एक नया तोड़ निकाला।
जिन-जिन फिल्मों में वह हेमा मालिनी के साथ शूट कर रहे होते उन फिल्मों के कैमरामैन को वह पटा लेते। हेमा के साथ रोमांटिक सीन के रीटेक बार-बार हों इसके लिए वह कैमरामैन से कह देते कि उसे उस शॉट को एक बार में ओके नहीं करना। कभी कैमरामैन लाइट कम होने की बात करता तो कभी कोई और वजह बता देता। धर्मेंद्र ने इसका भी एक कोड वर्ड इजाद कर लिया था। जब सीन को रीटेक कराना होता तो वह हौले से अपना कान छू लेते। इसी तरह जब उन्हें सीन को ओके करना होता वह अपनी नाक को सहलाते। इस तरह से वह हेमा को सबके सामने छू लेते।