फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azaad Box Office Collection: राशा-अमन का डेब्यू रहा फीका, जानें आजाद के पहले दिन का कलेक्शन

Sat, 18 Jan 2025 07:14 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Azaad Box Office Collection: आज 17 जनवरी को निर्देशक अभिषेक कपूर की फिल्म आजाद सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। आइए जानते हैं फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर कैसा रिस्पांस मिल रहा है।
विज्ञापन
1 of 6
आजाद बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - फोटो : इंस्टाग्राम@rashathadani
सिनेमाघरों में आज बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी और अजय देवगन के भतीजे अमन देवगन की पहली बॉलीवुड डेब्यू फिल्म आजाद रिलीज हो चुकी है। आइए जानते हैं फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर क्या रिस्पांस मिल रहा है।
विज्ञापन

2 of 6
आजाद का कलेक्शन - फोटो : इंस्टाग्राम@rashathadani
पहले दिन के हिसाब से राशा थडानी और अमन देवगन की फिल्म आजाद बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई है। फिल्म ने ओपनिंग डे पर निराशाजनक कमाई की। आइए जानते हैं आजाद का पहले दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन।
 
विज्ञापन

3 of 6
राशा की है डेब्यू फिल्म - फोटो : इंस्टाग्राम@rashathadani
sacnilk के अनुसार पहले दिन आजाद ने बॉक्स ऑफिस पर महज एक करोड़ 50 लाख रुपए का कल्केशन किया है, जो कि बेहद कम है। राशा और अमन की जोड़ी दर्शकों को ज्यादा रास नहीं आ रही है। फिल्म का निर्देशन अभिषेक कपूर ने किया है और रोनी स्क्रूवाला ने फिल्म का निर्माण किया है। 

4 of 6
आजाद का निर्देशन अभिषेक कपूर ने किया है - फोटो : इंस्टाग्राम@rashathadani
रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी और अजय देवगन के भतीजे अमन देवगन ने फिल्म आजाद के साथ बॉलीवुड में डेब्यू किया है। सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई है। रिलीज से पहले इस फिल्म को लेकर दर्शकों में जबरदस्त क्रेज था, लेकिन रिलीज के बाद फिल्म को मिल रहे रिस्पांस से लग रहा है कि फैंस को सिर्फ निराशा हाथ लगी है।
 
विज्ञापन

5 of 6
अमर देवगन की भी डेब्यू फिल्म - फोटो : इंस्टाग्राम@rashathadani
अभिषेक कपूर के निर्देशन में बनी इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर मिला जुला रिस्पॉन्स ही मिल रहा है। आजाद का रन टाइम 147:25 मिनट है। इसमें डायना पेंटी और अजय देवगन भी अहम भूमिका में नजर आए। फिल्म को लेकर कथित तौर पर अजय देवगन ने कहा, ''इस फिल्म में 2 नए बच्चे लॉन्च किए जा रहे हैं। दोनों बहुत प्रतिभाशाली हैं। इसलिए मूवी मेरे दिल के काफी करीब है।”

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
अजय ने भी निभाया अहम रोल - फोटो : इंस्टाग्राम@rashathadani
फिल्म के टीजर में शुरुआत बैकग्राउंड में यह एक आवाज सुनाई दी जिसमें हल्दीघाटी की कहानी दिखाई दी, ''हल्दीघाटी में उस दिन एक तरफ महाराणा प्रताप की लगभग 8-9 हजार की फौज थी, तो दूसरी तरफ 40 हजार फौजी थे, लेकिन जो सबसे खास घोड़ा था वो खुद महाराणा प्रताप के पास था, हाथी जितना ऊंचा, मोर सी गर्दन, बिजली सी चाल, जब छलांग मारे तो पूरी घाटी लांघ के पार कर जाए।” इससे टीजर से दर्शकों का पता चला कि आजाद फिल्म वफादार घोड़े की कहानी पर केंद्रित है।

यह भी पढ़ें:
SRK: क्या फराह खान को हर फिल्म के बाद एक कार गिफ्ट करते हैं शाहरुख खान, बोलीं- मूवी बनानी है...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें