बॉलीवुड के मंझे हुए कलाकार आयुष्मान खुराना एक बार फिर अपने नए प्रोजेक्ट के साथ दर्शकों के सामने आने वाले हैं। आयुष्मान खुराना ने अपने ट्विटर अकाउंट पर अपनी अगली फिल्म 'एक्शन हीरो' की घोषणा की है। एक बार फिर आयुष्मान खुराना आनंद एल राय संग मिलकर धमाका करने की तैयारी में हैं। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा है कि ये फिल्म बहुत खास होने वाली है। इस फिल्म का निर्देशन अनिरुद्ध अय्यर कर रहे हैं और ये फिल्म उन्होंने नीरज यादव के साथ मिलकर लिखी है।
एक्शन हीरो के अवतार में नजर आएंगे आयुष्मान खुराना
वीडियो में दिख आयुष्मान की ब्रैकग्राउंड आवाज सुनाई देती है। वो कहते हैं, 'हीरो था इसलिए दो लाइफ जी रहा था, एक पर्दे पर एक असल जिंदगी में। उसने आके दोनों के बीच का धागा खींच दिया। रोमांटिक हीरो होता तो नाच गा कर बात निपटा देता लेकिन लड़ना पड़ेगा दोस्त। दिक्कत बस एक ही है, मुझे लड़ने की एक्टिंग आती है लड़ना नहीं'।