फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांचवें दिन भी आयुष्मान की 'शुभ मंगल ज्यादा सावधान' और विक्की की 'भूत' की रफ्तार धीमी, जानें कलेक्शन

Wed, 26 Feb 2020 10:53 AM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
शुभ मंगल ज्यादा सावधान और भूत - फोटो : सोशल मीडिया
आयुष्मान खुराना की 'शुभ मंगल ज्यादा सावधान' और विक्की कौशल की 'भूत पार्ट वन: द हॉन्टेड शिप' के कलेक्शन में पांचवें दिन भी गिरावट देखी गई। कलेक्शन में गिरावट चौथे दिन की तुलना में ज्यादा है जो कि वीकेंड के बाद लगातार जारी है। जानिए इन दोनों फिल्मों ने अभी तक कितना कलेक्शन किया।
विज्ञापन

2 of 5
शुभ मंगल ज्यादा सावधान का एक दृश्य - फोटो : सोशल मीडिया
'शुभ मंगल ज्यादा सावधान' ने पांचवें दिन करीब 3 करोड़ का कलेक्शन किया। इस तरह से इस फिल्म ने अभी तक पहले दिन  9.55 करोड़, दूसरे दिन 11.08 करोड़, तीसरे दिन 12.03 करोड़ और चौथे दिन 3.87 करोड़ का कलेक्शन किया। इस तरह से यह फिल्म पांचवें दिन का कलेक्शन मिलाकर अभी तक 39.53 करोड़ का बिजनेस कर चुकी है। 
विज्ञापन

3 of 5
भूत पार्ट वन - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
विक्की कौशल की 'भूत पार्ट वन: द हॉन्टेड शिप' फिल्म की बात करें तो इस फिल्म के कलेक्शन में भी पांचवें दिन गिरावट दर्ज हुई। अनुमान के मुताबिक पांचवें दिन ये फिल्म महज 2.20 करोड़ का कलेक्शन कर पाई। इस तरह से इस फिल्म ने अभी तक पहले दिन 5.10, दूसरे दिन 5.52, तीसरे दिन 5.74 और चौथे दिन 2.32 करोड़ का कलेक्शन किया। 

4 of 5
Shubh Mangal Zyada Saavdhan and Bhoot - फोटो : twitter
इन दोनों फिल्मों के कलेक्शन को देखकर इतना तो साफ है कि दोनों ही बजट से कोसों दूर हैं। 'शुभ मंगल ज्यादा सावधान' का बजट 50 करोड़ है जबकि 'भूत' फिल्म का बजट 30 करोड़ है। 'शुभ मंगल ज्यादा सावधान' को भारत में 2500 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है। वहीं 'भूत' को भारत में 2000 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Shubh Mangal Zyada Saavdhan and Bhoot - फोटो : file photo
इस फिल्म में आयुष्मान के अलावा जितेंद्र कुमार, गजराज राव, नीना गुप्ता, मनु ऋषि चड्ढा, सुनीता, मानवी हैं। इस फिल्म का निर्देशन हितेश केवल्या ने किया है। जबकि फिल्म 'भूत' का निर्देशन भानु प्रताप सिंह ने किया है। इस फिल्म में विक्की के अलावा भूमि पेडनेकर और आशुतोष राणा हैं। 

शिरीन अस्पताल में भर्ती और राष्ट्रपति ट्रंप का राम गोपाल वर्मा ने बनाया मजाक, बॉलीवुड की पांच खबरें
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें