फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayushmann Khurrana: क्या फ्लॉप फिल्मों के बाद आयुष्मान खुराना ने घटाई फीस? साइनिंग अमाउंट में की इतनी कटौती

Fri, 30 Sep 2022 11:33 AM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

यह साल शुरुआत से ही हिंदी सिनेमा के लिए कुछ खास नहीं रहा है। बॉक्स ऑफिस पर साउथ की फिल्मों के बढ़ते वर्चस्व का नुकसान काफी हद तक बॉलीवुड फिल्मों के झेलना पड़ा।
विज्ञापन
1 of 4
आयुष्मान खुराना - फोटो : Social media

साल 2022 हिंदी सिनेमा के लिए कुछ खास नहीं रहा। बॉक्स ऑफिस पर साउथ की फिल्मों के बढ़ते वर्चस्व का नुकसान बॉलीवुड फिल्मों को उठाना पड़ा। कई बड़े सुपरस्टार्स की इस साल रिलीज हुई फिल्में बुरी तरह फ्लॉप रहीं। वहीं, अभिनेता आयुष्मान खुराना की फिल्में भी इस साल बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास नहीं कर पाई। इसी बीच लीक से हटकर फिल्में करने के लिए मशहूर आयुष्मान से जुड़ा एक बड़ा अपडेट सामने आया है। 

विज्ञापन

2 of 4
आयुष्मान खुराना - फोटो : Social media

दरअसल, आयुष्मान खुराना ने अपनी फीस में कटौती कर दी है। बता दें कि आयुष्मान साइनिंग फीस के रूप में 25 करोड़ के अपने प्राइस पॉइंट को बनाए हुए हैं, लेकिन उन्होंने प्रोड्यूसर्स के हित के लिए महामारी के दौरान इस फी स्ट्रक्चर को बदल दिया है। उन्होंने महामारी के दौरान या उसके ठीक बाद जिन फिल्मों को साइन किया है, उनके लिए आयुष्मान ने साइनिंग शुल्क के रूप में 25 की जगह सिर्फ 15 करोड़ रुपये ही फीस ली है। बाकी शेष 10 करोड़ रुपये और लाभ का हिस्सा फिल्म के परिणाम पर निर्भर करेगा। अगर फिल्म ब्लॉकबस्टर होती है और अधिक मुनाफा कमाती है तो उसके निर्माता भी लाभान्वित होंगे, क्योंकि आयुष्मान की पूरी लागत एक प्रोजेक्ट की शुरुआत पर बोझ नहीं डालती है।

विज्ञापन

3 of 4
आयुष्मान खुराना - फोटो : Social media

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि आयुष्मान खुराना ने अपनी पिछली फिल्मों के खराब प्रदर्शन को देखते हुए अपनी फीस में कटौती कर दी है। दरअसल, आयुष्मान खुराना की 'अनेक' और 'चंडीगढ़ करे आशिकी' का प्रदर्शन उम्मीद के हिसाब से नहीं रहा था। ऐसे में दावा किया जाने लगा कि आयुष्मान ने अपनी फीस 10 करोड़ रुपये घटा दी है, जबकि यह बात सही नहीं है। 

विज्ञापन

4 of 4
आयुष्मान खुराना - फोटो : Social media

वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेता आखिरी बार फिल्म अनेक में नजर आए थे। इसके अलावा एक्टर जल्द ही फिल्म 'डॉक्टर जी' में दिखाई देंगे। यह फिल्म अनुराग कश्यप की बहन अनुभूति की बतौर डायरेक्टर डेब्यू फिल्म है। फिल्म में आयुष्मान गायनोकोलॉजिस्ट की भूमिका में नजर आने वाले हैं। 'डॉक्टर जी' के अलावा आयुष्मान खुराना फिल्म 'एन एक्शन हीरो' और 'ड्रीम गर्ल 2' के जरिए भी दर्शकों का मनोरंजन करेंगे। ड्रीम गर्ल 2 में उनके साथ अनन्या पांडे स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें