फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आसान नहीं था समलैंगिक किरदार निभाना, आयुष्मान को मिली थी फिर से सोचने की हिदायत

Tue, 28 Jan 2020 01:09 PM IST
shrilata biswas अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 4
Ayushmann Khurrana - फोटो : amar ujala, mumbai
हिंदी सिनेमा के उभरते सितारे और अपने अद्वितीय किरदारों के लिए पहचाने जाने वाले युवा अभिनेता आयुष्मान खुराना अब अपनी अगली फिल्म 'शुभ मंगल ज्यादा सावधान' में एक समलैंगिक रिश्ते में बंधे इंसान के रूप में नजर आने वाले हैं। हितेश केवल्य के निर्देशन में बनने वाली इस फिल्म में ऐसे चुनौतीपूर्ण किरदार का चुनाव करना आयुष्मान के लिए बिल्कुल भी आसान नहीं था। 
विज्ञापन

2 of 4
Shubh Mangal Zyada Saavdhan - फोटो : Social Media
इस किरदार की चुनौतियों के बारे में बताते हुए आयुष्मान कहते हैं कि उनके लिए इस किरदार का चुनाव करना बहुत मुश्किल था। वह कहते हैं, 'शुभ मंगल ज्यादा सावधान में एक समलैंगिक व्यक्ति का किरदार करना मेरे जीवन का सबसे महत्वपूर्ण निर्णय था। इंडस्ट्री के मेरे कई दोस्तों और शुभचिंतकों ने मुझे अपने फैसले पर पुनर्विचार करने के लिए कहा था, क्योंकि किसी भी मुख्य भूमिका रहे अभिनेता ने हिंदी सिनेमा के इतिहास में अब तक एक समलैंगिक व्यक्ति को पर्दे पर चित्रित नहीं किया है लेकिन मुझे लगा कि अब इन रूढ़िवादिताओं को तोड़ देना चाहिए और फिर मैंने इस किरदार को निभाने का दृढ़ निश्चय कर लिया।' 
विज्ञापन

3 of 4
Ayushmann Khurrana - फोटो : Social Media
आयुष्मान खुराना की पिछली फिल्मों की लिस्ट उठाकर देखा जाए तो ऐसा प्रतीत होता है जैसे कि हिट फिल्म बनाने का फॉर्मूला उनके हाथ लग गया है। इस बारे में आयुष्मान कहते हैं कि जब वह किसी भी फिल्म की पटकथा का चुनाव करते हैं, तो वह जब पूरी तरह आश्वस्त हो जाते हैं, तभी फिल्म शुरू होती है। वह कहते हैं, 'मेरे परिवार ने मुझे हमेशा मेरी प्रवृत्ति पर कार्य करने के लिए कहा, बिना यह सोचे कि मेरे बारे में समाज या मेरा तात्कालिक समुदाय क्या कहेगा। एक कलाकार के रूप में मैं सभी तरह के किरदार करने के लिए स्वतंत्र हूं और मैं इस किरदार के माध्यम से बड़े पैमाने पर समलैंगिकता से जुड़े मसलों पर समाज में जागरूकता फैलाना चाहता हूं।'
विज्ञापन

4 of 4
Ayushmann Khurrana - फोटो : amar ujala
बता दें कि आयुष्मान खुराना की यह फिल्म अगले महीने 16 फरवरी को रिलीज होगी। इस फिल्म में आयुष्मान के अलावा जितेन्द्र कुमार, नीना गुप्ता, मानवी गागरू आदि मुख्य भूमिका में हैं।

अजय देवगन की फिल्म 'मैदान' का पहला टीजर पोस्टर रिलीज, फुटबॉल खेलते दिखे खिलाड़ी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें