फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयुष्मान से पहले इन अभिनेताओं को ऑफर हुई थी 'अंधाधुन', ठुकराकर आज पछता रहे होंगे

Sat, 10 Aug 2019 12:44 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
ayushmann khurrana, varun dhawan - फोटो : social media
निर्देशक श्रीराम राघवन की फिल्म अंधाधुन ने सभी अवॉर्ड समारोह में धूम मचा दी है। राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में भी अंधाधुन छाई रही और सर्वश्रेष्ठ फिल्म का अवॉर्ड जीता। साथ ही आयुष्मान खुराना को इसी फिल्म के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का अवॉर्ड मिला। पुरस्कारों के एलान के बाद सेलिब्रिटीज समेत फैंस आयुष्मान और श्रीराम राघवन को बधाईयां दे रहे हैं। भले ही आज आयुष्मान खुराना सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के पुरस्कार से नवाजे गए हों लेकिन फिल्म के लिए वो पहली पसंद नहीं थे।
विज्ञापन

2 of 5
Varun Dhawan - फोटो : instagram
जी हां, दरअसल, श्रीराम राघवन पहले इसमें वरुण धवन को लेना चाहते थे लेकिन किन्हीं कारणवश उन्होंने फिल्म के लिए मना कर दिया। वरुण धवन इससे पहले श्रीराम राघवन के साथ फिल्म बदलापुर में काम कर चुके थे। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा बिजनेस भी किया था शायद यही सोचकर श्रीराम वरुण से मिले।
अमर उजाला के साथ एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि 'वरुण के काम की बदलापुर में खूब प्रशंसा हुई। अंधाधुन को लेकर भी मैं उससे मिला था लेकिन वह शायद अब बड़े बजट की फिल्मों में ज्यादा दिलचस्पी ले रहे हैं। आयुष्मान ने मुझे टेक्स्ट मैसेज भेजा था और बाकी कहानी अब तो पूरी दुनिया को पता है।'
विज्ञापन

3 of 5
Harshvardhan Kapoor - फोटो : file photo
यही नहीं श्रीराम राघवन ने अनिल कपूर के बेटे हर्षवर्धन कपूर को भी अप्रोच किया था। इसका खुलासा हर्षवर्धन कपूर ने करण जौहर के चैट शो कॉफी विद करण में किया था। हर्षवर्धन ने कहा था कि 'जी हां, यह फिल्म पहले मुझे ऑफर हुई थी लेकिन कुछ कारणों से मैं इसे नहीं कर पाया था।'

4 of 5
Andhadhun - फोटो : file photo
आयुष्मान खुराना कई इंटरव्यू में कबूल कर चुके हैं कि उन्होंने श्रीराम राघवन से यह फिल्म छीनी है। वो फिल्म के लिए पहली पसंद नहीं थे। बता दें कि ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में चल रहे फिल्म फेस्टिवल में भी फिल्म अंधाधुन ने कमाल कर दिया। इस फिल्म ने सर्वश्रेष्ठ निर्देशक और सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री समेत दो पुरस्कार जीते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
andhadhun - फोटो : file photo
फिल्म अंधाधुन में आयुष्मान खुराना के साथ तबू और राधिका आप्टे की मुख्य भूमिका थी। करीब 32 करोड़ में बनी इस फिल्म ने 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी। बाद में इसे चीन में रिलीज किया गया जहां पर इसने करीब 335 करोड़ का बिजनेस किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें